Daily Horoscope
✕

अघोषित कर्फ्यू और संगीनों के साए में जम्मू-कश्मीर

Updated: सोमवार, 5 अगस्त 2019 (17:51 IST)
जम्मू। संगीनों के साए में जम्मू-कश्मीर की हालत इसी से बयान की जा सकती है कि पिछले 24 घंटों से सब कुछ बंद है। फोन, इंटरनेट से लेकर स्कूल कॉलेज, दुकानें, यातायात। इस बंदी का आदेश सरकारी है जो रात 12 बजे ही लागू हो गई थी।

यूं तो सरकारी तौर पर कर्फ्यू घोषित नहीं है पर सख्ती कर्फ्यू से भी ज्यादा हैं। ऐसा हाल सिर्फ कश्मीर वादी के जिलों का ही नहीं बल्कि जम्मू संभाग का भी है, जहां गलियों के मुहानों पर कांटेदार तारें लगा लोगों को घरों में ही बंद रहने को मजबूर किया गया।

फिलहाल कश्मीर से किसी विरोध प्रदर्शन का समाचार इसलिए नहीं है क्योंकि फोन, इंटरनेट, मोबाइल और ब्राडबैंड सब बंद है। साथ ही लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। पत्रकारों को भी बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इतना जरूर था कि कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने का सिलसिला रुका नहीं है, जिसका परिणाम यह था कि दहशत और डर और गहरा रहा था।

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका और एलओसी पर तनातनी बढ़ने के बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कश्मीर में धारा 144 लागू है। इसके अलावा किश्तवाड़, राजौरी और बनिहाल में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जम्मू में भी किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए सोमवार की सुबह 6 बजे से धारा 144 लगा दी गई थी। सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे। जनजीवन ठहर गया है। पुराने शहर में कांटेदार तार लगाकर गलियों को बंद कर दिया गया है और लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा।

सरकारी तौर पर कर्फ्यू नहीं लगाया गया है परंतु हालात कर्फ्यू जैसे ही बने हुए हैं। शहर में ट्रैफिक पूरी तरह से बंद है। कश्मीर समेत जम्मू संभाग के कई जिलों में फोन भी बंद कर दिया गया है और सारे राज्य में इंटरनेट सेवा ठप है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख