suvichar

'उजाला' योजना के तहत 30 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित, 15,581 करोड़ की बिजली की बचत

Updated: शनिवार, 19 मई 2018 (18:40 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने 'उजाला' (उन्नत ज्योति बाई एफोर्डेबल एलईडी बल्ब फॉर ऑल) कार्यक्रम के तहत 30 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनवरी 2015 में इस योजना की शुरुआत की थी और यह फिलहाल दुनिया का सबसे बड़ा एलईडी वितरण कार्यक्रम है।
 
 
बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाली एनटीपीसी, पीएफसी, आरईसी और पॉवरग्रिड की संयुक्त उद्यम ईईएसएल ने एक बयान में कहा कि देश में 30 करोड़ एलईडी बल्बों के वितरण से सालाना 3895.2 करोड़ किलोवॉट प्रति घंटा (केडब्ल्यूएच) ऊर्जा की बचत हुई है। रुपए में कुल 15,581 करोड़ रुपए मूल्य की ऊर्जा बचत हुई है।
 
भारत ने 2005 और 2030 के बीच कार्बन उत्सर्जन में 33 से 35 प्रतिशत कटौती की प्रतिबद्धता जताई है। ऐसे में ऊर्जा दक्षता को एक प्रमुख रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। 'उजाला' योजना ऊर्जा संरक्षण के लिहाज से सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और वैश्विक स्तर पर ऊर्जा बचत में इसकी भूमिका स्वीकार की गई है। इस कार्यक्रम के तहत घरों में कम बिजली खपत वाले एलईडी बल्ब लगाए जाते हैं।
 
ईईएसएल के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने कहा कि हमारे इस प्रयास से ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में जो गति बनी है, उसे जारी रखने की उम्मीद करते हैं। साथ ही इससे भारतीय और वैश्विक ऊर्जा दक्षता बाजार मजबूत होगा।
 
एलईडी बल्ब की खरीद और वितरण से एलईडी बाजार में भारत की हिस्सेदारी 0.1 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बयान के अनुसार 'उजाला' योजना से देश में एलईडी का घरेलू उत्पादन सालाना 30 लाख बल्ब से बढ़कर 6 करोड़ से अधिक पहुंच गया है, साथ ही 60,000 नए रोजगार सृजित हुए हैं। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसा कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों का ग्रुप, 77 लोग इमिग्रेशन सेंटर पर थे, 743 लोग तिब्बत, सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने दिया बड़ा अपडेट

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 55 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता, बिहार में भी दहशत

Meerut : मेरठ पुलिस लाइन में बनेगा कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, 60 लाख रुपए होंगे खर्च, आम लोगों को भी मिलेगी सुविधा, AIIMS के एक्सपर्ट्‍स देंगे परामर्श

नेपाल में कुदरत के कहर के बीच पीएम मोदी ने बालेन शाह से बात कर दिया मदद का भरोसा

अगला लेख