Hanuman Chalisa

भाजपा सांसद उदित राज ने लगाया दलितों को प्रताड़ित करने का आरोप

Updated: रविवार, 8 अप्रैल 2018 (10:55 IST)
नई दिल्ली। भाजपा सांसद उदित राज ने शनिवार रात आरोप लगाया कि इस सप्ताह के शुरू में 'भारत बंद' के दौरान हिंसक प्रदर्शन के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में उनके दलित समुदाय के सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
 
 
उदित राज ने एक ट्वीट में कहा कि 2 अप्रैल को हुए आंदोलन में हिस्सा लेने वाले दलितों पर अत्याचार की खबरें मिल रही हैं और यह रुकना चाहिए। 2 अप्रैल के बाद दलितों को देशभर में प्रताड़ित किया जा रहा है। बाड़मेर, जालौर, जयपुर, ग्वालियर, मेरठ, बुलंदशहर, करौली और अन्य स्थानों के लोगों के साथ ऐसा हो रहा है। न केवल आरक्षण विरोधी, बल्कि पुलिस भी उन लोगों को पीट रही है। फर्जी मामले लगा रही है।
 
उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट से सांसद उदित राज ने कहा कि ग्वालियर में उनके द्वारा चलाए जा रहे दलित संगठन के एक कार्यकर्ता को प्रताड़ित किया गया, हालांकि उसने कुछ भी गलत नहीं किया था।
 
उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को कथित रूप से कमजोर किए जाने के खिलाफ 2 अप्रैल को किए गए 'भारत बंद' के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। (भाषा)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पुष्पवर्षा

ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर मांगी हेल्‍प, सीएम पुष्‍कर धामी ने बढ़ाया मदद का हाथ

अगला लेख