ramcharitmanas
✕

Maharashtra Election : उद्धव ठाकरे बोले- गद्दारों को सत्ता से बाहर करने तक नहीं रुकेंगे

Updated: शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (01:30 IST)
Maharashtra Politics News : मुंबई के एक अस्पताल में जांच कराने के कुछ दिनों बाद शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, लेकिन वह 'गद्दारों' को सत्ता से बाहर करने तक नहीं रूकेंगे। ठाकरे ने एमवीए के घटक दलों में सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच आगाह किया कि सहयोगियों के बीच सौदेबाजी को बातचीत टूटने के कगार तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
 
अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को सोमवार को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह एक योजनाबद्ध विस्तृत जांच थी और वह स्वस्थ हैं।
ALSO READ: उद्धव ठाकरे का RSS से सवाल, क्या उसे हाईब्रिड भाजपा स्वीकार्य है?
यहां अपने आवास 'मातोश्री' के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, चिकित्सकों ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, लेकिन कितना आराम किया जाए। जब तक गद्दारों को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता, तब तक आराम नहीं होगा।
 
उद्धव ठाकरे ने सीट बंटवारे को लेकर किया आगाह : महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी (एमवीए) के घटक दलों में सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को आगाह किया कि सहयोगियों के बीच सौदेबाजी को बातचीत टूटने के कगार तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
 
ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है और लोगों ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी एमवीए को सत्ता में लाने का फैसला किया है। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।
ALSO READ: Maharashtra : उद्धव ठाकरे का बड़ा खुलासा, विपक्षी खेमे में सेंध लगाएंगे भाजपा नेता, अमित शाह ने दिए निर्देश
पूर्व मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए दलों के बीच बातचीत लंबा खिंचने के मद्देनजर आगाह करते हुए कहा, सहयोगियों के बीच सौदेबाजी को बातचीत टूटने के कगार तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि उन्होंने सीट बंटवारे की बातचीत में शामिल अपने पार्टी नेताओं से यह नहीं सुना है कि समझौता करने में कोई बड़ी समस्या है।
ALSO READ: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे
ठाकरे ने कहा कि एमवीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है और शनिवार तक या अगले 2 से 3 दिनों में समझौता हो सकता है। ठाकरे की टिप्पणी उनके पार्टी सहयोगी संजय राउत द्वारा सीट बंटवारे पर बातचीत में देरी पर निराशा व्यक्त करने के बाद आई है। राउत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख