dharma sangrah
✕

ट्‍विटर पर गृह मंत्रालय के हैं सर्वाधिक फॉलोअर

Updated: मंगलवार, 23 दिसंबर 2014 (18:15 IST)
नई दिल्ली। सरकार के बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अपनाने के बीच सभी केंद्रीय मंत्रालयों के ट्‍विटर फॉलोअरों की बात जब आती है तो गृह मंत्रालय इस मामले में शीर्ष पर है जबकि विदेश मंत्रालय के खाते में सर्वाधिक फेसबुक लाइक आते हैं।
 
हालांकि, फेसबुक लाइक के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन सभी मंत्रालयों से थोड़ा ऊपर हैं। ट्‍विटर पर भी प्रधानमंत्री कार्यालय के बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं। 22 दिसंबर को मोदी के 2.62 लाख फेसबुक लाइक थे और उनके ट्‍विटर हैंडल एट पीएमओ इंडिया को 48 लाख लोग फॉलो करते हैं।
 
मंत्रालयों में गृह मंत्रालय को 2.32 लाख लोग फॉलो करते हैं जबकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को 2.17 लाख लोग फॉलो करते हैं। इसके बाद विदेश मंत्रालय (1.95 लाख), रेल मंत्रालय (1.57 लाख), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (61 हजार 924) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (35 हजार 500) के फॉलोअर हैं।
 
एक अधिकारी ने कहा, ‘सोशल मीडिया बड़े संचार माध्यम के तौर पर उभरा है। बड़ी संख्या में फेसबुक लाइक और ट्‍विटर फॉलोअर दर्शाते हैं कि लोग सरकार के साथ सीधे संपर्क में रहना चाहते हैं।’
 
जहां ज्यादातर मंत्रालयों ने फेसबुक और ट्‍विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति स्थापित कर ली है वहीं कुछ मंत्रालय अब भी बचे हैं जिनका इस लीग में शामिल होना बाकी है। 
 
सबसे कम ट्‍विटर फॉलोअर आदिवासी मामलों के मंत्रालय के हैं। उसके सिर्फ 39 फॉलोअर हैं जबकि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के 60 और शहरी विकास मंत्रालय के मात्र 88 फॉलोअर हैं।
 
जब फेसबुक लाइक की बात आती है तो विदेश मंत्रालय (6.82 लाख) के साथ शीर्ष पर है। दूसरा सबसे अधिक लाइक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (6.60 लाख) को हासिल है।
 
इसके बाद वित्त मंत्रालय (6.28 लाख), रेल मंत्रालय (2.21 लाख), पर्यावरण एवं वन मंत्रालय (45 हजार 231) और मानव संसाधन विकास मंत्रालय (45004) का स्थान आता है।
 
शहरी विकास मंत्रालय को सबसे कम 715 लाइक हासिल हैं जबकि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को (775) और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय को (968) लाइक हासिल हैं। (भाषा)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी