Daily Horoscope
✕

चार राज्यों में कोहराम मचाने वाले 'चोटी चोर' का सच...

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (14:55 IST)
राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में इन दिनों 'चोटी चोर' का आतंक छाया हुआ है। यह चोटी चोर रात के समय अपने घरों में सो रही महिलाओं की चोटी के बाल काट लेता है। इस तरह की अफवाहें इन चारों ही राज्यों के आपस में सटे हुए इलाकों में ज्यादा सामने आ रही हैं। हालांकि इस तरह की अफवाहें क्यों फैलाई जा रही हैं, इसकी कोई खास वजह सामने नहीं आई है। 
 
एक जानकारी के मुताबिक हरियाणा में चोटी काटने के 17 मामले सामने आए हैं, जबकि हरियाणा से ही लगे उत्तरप्रदेश के मथुरा में इस तरह के छह मामले सामने आए हैं। राजस्थान में भी कुछ महिलाओं ने रात में सोते समय चोटी काटने की शिकायत की है। इस तरह की अफवाहों और दहशत के चलते महिलाएं रात में सो नहीं पा रही हैं। कई जगह तो महिला एवं पुरुष डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे हैं। 

शक में बुजुर्ग महिला को मार डाला : चोटी काटने की घटनाओं के बीच आगरा से एक खौफनाक खबर सामने आई। आगरा में लोगों ने एक बुजुर्ग महिला को चोटी काटने वाली समझकर पीट-पीट कर मार डाला। घटना के बाद बुर्जुग महिला के परिवार ने शव को थाने पर रखकर हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 
 
अंधविश्वास को बढ़ावा : चोटी काटने की अफवाहों के बीच अंधविश्वास को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस तरह अफवाहों और दावों के बीच लोग इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए विचित्र सलाहें भी दे रहे हैं। दिल्ली के कुछ गांवों में लोग इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए घरों में नींबू और नीम की पत्तियां टांग रहे हैं। तो राजस्थान के कुछ इलाकों में महिलाएं एक दूसरे को सलाह दे रही हैं चोटी चोर से बचने के लिए महिलाएं लाल चूड़ियां पहनें और घरों के बाहर हाथ से मेहंदी के छापे लगाएं।
 
क्या है सच्चाई : पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो इस तरह के दावों में कोई सच्चाई नहीं है। यह सब अफवाहों से ज्यादा कुछ भी नहीं है। सीकर जिले के होमगार्ड नरपतसिंह झाला ने बताया कि इन दावों में कोई दम नहीं है। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर तो महिलाओं द्वारा स्वयं चोटी काटने की बात सामने आई है। जब इन महिलाओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि घरवाले हमें बाहर नहीं जाने देते इसलिए हमने ही कैंची से बाल काट दिए और अफवाह फैला दी। कुछेक मामलों में पुलिस ने कैंचियां भी बरामद की हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 भी एक अफवाह तेजी से फैली थी। इसमें दिल्ली इलाके में मंकीमैन, यूपी के कुछ हिस्सों में मुंहनोचवा और मध्यप्रदेश के क्षेत्र विशेष में मावला ने भी जमकर आतंक मचाया था। इस दौरान कहा गया था कि मंकीमैन रात का अंधेरे में आता है और मुंह नोच लेता है। हालांकि बाद यह भी अफवाह ही साबित हुआ था। 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख