Hanuman Chalisa
✕

CAA के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन करेगी तृणमूल कांग्रेस

Updated: शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (23:51 IST)
कोलकाता। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्य की सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करेगी।

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता इन विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर देश को बांटना चाहती है।

इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने खड़गपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि तृणमूल भले ही प्रदर्शन करे लेकिन जनता भाजपा के साथ है।

इससे पहले तृणमूल प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा था कि जब तक वे जीवित हैं, बंगाल में सीएए लागू नहीं होगा।

गौरतलब है कि बनर्जी सीएए और एनआरसी के खिलाफ लगातार केंद्र सरकार पर प्रहार कर रही हैं और इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख