Hanuman Chalisa

अब कौशल विकास के लिए मिलेगा यात्रा भत्ता

रविवार, 4 जून 2017 (11:42 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार गरीबी उन्मूलन के महत्वपूर्ण अभियान 'दीनदयाल अंत्योदय योजना : राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन' के तहत कौशल विकास कार्यक्रम में भागीदारी करने वालों को यात्रा भत्ता देने पर विचार कर रही है।
 
सूत्रों यहां बताया कि आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री एम. वैंकैया नायडू की अध्यक्षता में 'दीनदयाल अंत्योदय योजना : राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन' की संचालन परिषद की तीसरी बैठक में इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया गया। बैठक में इस अभियान को विभिन्न स्तर पर अधिक सशक्त करने के कदमों व्यापक रूप से चर्चा की गई।
 
बैठक में कहा गया कि अभियान के अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले (बीपीएल) लोगों को यात्रा भत्ता दिया जाना चाहिए। इसके अलावा महानगरों में बेघर लोगों के लिए आश्रय स्थल बनाने हेतु राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को भवन किराए पर लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।
 
आश्रय स्थलों की स्थापना में तेजी लाने के लिए रेल सहित अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से भवन निर्माण के लिए भूमि लेने, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व प्रोत्साहन को सहयोग देने और आश्रय स्थलों के संचालन के लिए प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों की सहायता लेने को भी कहा गया है। इस निर्णय से राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को शहरी बेघर लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। (वार्ता)
Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. मोहन यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

MSP पर रिकॉर्ड खरीद से UP के किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ, अनाज की खरीद में बना कीर्तिमान

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज से शुरू: PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए किराया, रूट, स्पीड और इसकी खासियत

टैक्स चोरी रोक कर अरबों यूरो कमाना चाहती है जर्मन सरकार

ट्रंप का सनसनीखेज दावा: चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा चुराया, जल्द सामने आएंगे खुफिया दस्तावेज

अगला लेख