Hanuman Chalisa

कंफर्म नहीं हुआ ट्रेन का टिकट, लो प्लेन का मजा...

Updated: बुधवार, 29 जून 2016 (08:23 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया राजधानी ट्रेन के ऐसे यात्रियों को यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी जिनका टिकट ‘कन्फर्म’ नहीं हो पाया है। सीमित अवधि की विशेष योजना के तहत एयर इंडिया ऐसे लोगों को एसी फर्स्ट के बराबर किराए में यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
 
एयर इंडिया ने कहा कि राजधानी एक्सप्रेस के यात्री उड़ान रवाना होने से चार घंटे पहले टिकट बुक करा सकेंगे। ऐसे वेटिंग  लिस्ट वाले यात्रियों से फर्स्ट एसी के बराबर किराया लिया जाएगा।
 
अपनी ‘सुपर सेवर’ योजना के तहत एयर इंडिया घरेलू मार्गों पर इकनॉमी क्लास में यह सुविधा उपलब्ध कराएगी। यह योजना 26 जून से 30 सितंबर तक के लिए है।
 
फिलहाल भारतीय रेलवे के नेटवर्क पर प्रतिदिन 21 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। प्रतिदिन इन ट्रेनों से 20,000 लोग यात्रा करते हैं। एयरलाइन ने कहा कि हजारों यात्री ऐसे रहते हैं जिनका टिकट कन्फर्म नहीं हो पाता। हम इसी अंतर को पाटने का प्रयास कर रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

सभी देखें

CJP के प्रोटेस्ट में घुसे थे हत्या, लूट और रेप के आरोपी, 989 क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले शातिर, 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल जांच के घेरे में

Plastic currency notes : 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोटों पर सरकार की मुहर, ट्रायल के लिए RBI के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, क्या बंद हो जाएंगे पुराने नोट

CJP के आंदोलन की चेतावनी के बीच दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, पार्टी का आरोप- राज्यों में जारी है गिरफ्तारियां, कानूनी सहायता के लिए बनाया फंड

दतिया‌ उपचुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशवाहा समाज को साधा, बोले भाजपा ने कुशवाह समाज को दिया सम्मान

Ayushman Card क्या है? घर बैठे मोबाइल से कैसे करें एप्लाई, जानें पात्रता, फायदे और पूरा प्रोसेस

अगला लेख