Hanuman Chalisa

बिना इंजन 10 किलोमीटर दौड़ पड़ी ट्रेन...

Updated: रविवार, 8 अप्रैल 2018 (14:34 IST)
भुवनेश्वर। उड़ीसा में लापरवाही के एक मामले में सात रेल कर्मियों को बर्खास्त किया गया है जिसमें एक एक्सप्रेस ट्रेन के कुछ डिब्बे 10 किलोमीटर तक बिना इंजन के पटरी पर दौड़ पड़े थे।  बोलांगीर जिले के टिटलागढ़ में अहमदाबाद - पुरी एक्सप्रेस के डिब्बों के कल रात बिना इंजन के पटरी पर दौड़ने के तुरंत बाद ही दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया था और बाकि पांच को आज सुबह बर्खास्त किया गया।

ईस्ट कोस्ट रेलवे ( ईसीओआर ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि बर्खास्त किए गए कर्मियों में दो इंजन चालक , गाड़ी की मरम्मत करने वाले तीन कर्मी और दो परिचालन विभाग के सदस्य हैं।  22 डिब्बों वाली अहमदाबाद - पुरी एक्सप्रेस के इंजन के बिना ही पटरी पर दौड़ पड़ने के बाद संभावित हादसा टल गया। यह घटना उस समय हुई जब बोलांगीर जिले के टिटलागढ़ से कालाहान्डी जिले के केसिंगा की ओर जा रही ट्रेन के इंजन को दूसरी तरफ लगाने के लिए अलग किया गया था। 

प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और सर्तक कर्मियों ने पटरी पर पत्थर लगा कर डिब्बों को रोक लिया था। इंजन के बिना डिब्बे इसलिए चल पड़े थे क्योंकि वहां तैनात रेल कर्मियों ने ट्रेन के पहियों पर शायद स्किड ब्रेक नहीं लगाए थे। नियमानुसार, ट्रेन के पहियों पर स्किड ब्रेक लगाए जाने चाहिए। संबलपुर के डीआरएम जयदीप गुप्ता ने वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर जांच का आदेश दिया है। 

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

भारतीय Gen-Z का क्रिएटिव प्रोटेस्‍ट बनाम दुनिया के हिंसक आंदोलन, क्‍यों दुनियाभर में सराहे जा रहे हैं भारतीय Gen-Z

LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ्स्तीफा

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

अगला लेख