Hanuman Chalisa

स्टेशन मास्टर ने की यह बड़ी गलती, हादसा टला...

शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (12:24 IST)
बलिया। छपरा से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बलिया के फेफना रेलवे स्टेशन से गलती से मऊ के बजाय गाजीपुर की तरफ रवाना कर दी गई। समय रहते सूचना मिल जाने से बड़ा हादसा टल गया। लापरवाही के आरोप में स्टेशन मास्टर को निलम्बित कर दिया गया है।
 
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छपरा से बलिया और मऊ के रास्ते वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस गुरुवार तड़के बलिया से रवाना हुई थी, मगर उसे मऊ के बजाय गाजीपुर की तरफ भेज दिया गया। हालांकि ट्रेन अभी कुछ दूर ही गई थी कि दूसरे रेल प्रखंड पर ट्रेन को जाते देख यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी।
 
उन्होंने बताया कि आनन-फानन मे ट्रेन को वापस फेफना रेलवे स्टेशन पर लाया गया। इसके करीब 25 मिनट बाद ट्रेन मऊ के रास्ते वाराणसी के लिए रवाना हुई। 
 
सूत्रों के अनुसार मंडल रेल प्रबन्धक एस. के. झा ने इस लापरवाही के लिए फेफना के स्टेशन मास्टर वी.एस. पाण्डेय को तत्काल निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। (भाषा)

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

UCC पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में एक शादी वालों को ही मिलेगा कानूनी अधिकार

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

अगला लेख