dharma sangrah
✕

'ट्रेन 18' का नया नामकरण, 'वंदे भारत एक्सप्रेस' नाम से दिल्ली से बनारस के बीच चलेगी

Updated: रविवार, 27 जनवरी 2019 (18:05 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की 'मेक इन इंडिया' पहल पर बनाई गई पहली सेमी हाईस्पीड 'ट्रेन 18' का नाम अब 'वन्दे भारत एक्सप्रेस' होगा और यह ट्रेन अगले माह के मध्य में दिल्ली से बनारस के बीच चलने लगेगी।
 
 
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने यहां बताया कि ट्रेन के परिचालन के लिए मुख्य संरक्षा आयुक्त की मंजूरी मिल गई है और वे सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर ट्रेन के उद्घाटन की अनुमति लेंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन 18 महीने के रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुई है। यह ट्रेन भारत की एक वंदनीय उपलब्धि है इसलिए इस ट्रेन का नाम 'वन्दे भारत एक्सप्रेस' रखा गया है।
 
रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे रवाना होकर 2 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में 3 बजे रवाना होकर रात 11 बजे नई दिल्ली आएगी। रास्ते में ट्रेन कानपुर और इलाहाबाद जंक्शन पर रुकेगी। संसद के बजट सत्र के बाद फरवरी मध्य में ट्रेन के चलने की संभावना है।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख