suvichar

ट्रेन-18 : 200 करोड़ की ट्रेन भारत में 100 करोड़ में बना ली, पहली बिना इंजन की ट्रेन पटरी पर दौड़ी

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (20:18 IST)
चेन्नई। देश की पहली बिना इंजन की रेलगाड़ी 'ट्रेन-18' का सोमवार को यहां ट्रायल रन किया गया। इस ट्रेन को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी में तैयार किया गया है।
 
ट्रेन-18 के दोनों छोरों का डिजाइन परंपरागत रेलगाड़ी से काफी अलग है और इसमें अलग से इंजन लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस 'सेल्फ प्रोपेल्ड' ट्रेन के सभी कोच वातानुकूलित कुर्सीयान है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि यह शताब्दी एक्सप्रेस के विकल्प के तौर पर सामने आ सकती है।
 
इसमें 16 कोच होंगे और 1128 सीटें हैं जो किसी भी अन्य कुर्सीयान की तुलना में बहुत अधिक हैं क्योंकि इसमें इंजन और दो पॉवर कार नहीं हैं। यह 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है जबकि शताब्दी की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा है। इससे यात्रा का समय भी बचेगा।
 
इस ट्रेन को रिकॉर्ड 18 महीने में विकसित किया गया है जबकि आम तौर पर ऐसी रेलगाड़ियों के निर्माण में दो से तीन वर्ष का समय लगता है। इसमें आधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम के कारण 30 फीसदी तक बिजली की बचत होती है।

इस ट्रेन को 100 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है, जो इस ट्रेन को विदेश से मंगाए जाने की स्थिति में लगभग दोगुना यानी 200 करोड़ रुपए होता। रेलगाड़ी में लगे 80 फीसदी कलपुर्जे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी 'मेक इन इंडिया' के तहत देश में ही बनाए गए हैं। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

अगला लेख