ramcharitmanas
✕

भारत में नहीं दिखेगा पूर्ण सूर्यग्रहण

Updated: मंगलवार, 8 मार्च 2016 (15:31 IST)
भारत में बुधवार को पूर्ण सूर्यग्रहण नहीं दिखेगा और देश के कुछ हिस्सों में केवल आंशिक सूर्यग्रहण ही दिखेगा।
 
एमपी बिरला तारामंडल के निदेशक डॉ. देबीप्रसाद दुआरी ने कहा, ‘भारत में देश के पूर्वी हिस्से में आंशिक सूर्यग्रहण दिखेगा। भारत के अधिकतर स्थानों पर सूर्यग्रहण की शुरुआत सूर्योदय से पहले होगी या सूर्योदय के आसपास होगी जिससे इस विहंगम खगोलीय घटना को देखना कठिन होगा।’
 
पूर्ण सूर्यग्रहण सुमात्रा, बोर्नियो, सुलावेसी, ऑस्ट्रेलिया के कुछ द्वीपों और प्रशांत महासागर के मध्य क्षेत्र में देखा जा सकेगा।
 
उन्होंने कहा कि चंद्रमा जब सूर्य को पूरी तरह ढंक लेता है और सूर्य का प्रकाश धरती तक नहीं पहुंच पाता है तो इसे पूर्ण सूर्यग्रहण कहते हैं और यह नजारा भारतीय उपमहाद्वीप में नहीं दिखेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम आंशिक सूर्यग्रहण देख सकेंगे।’’ कोलकाता में सूर्योदय के समय सुबह पांच बजकर 51 मिनट पर ग्रहण दिखेगा और सुबह करीब छह बजकर छह मिनट पर अधिकतम आंशिक ग्रहण देखा जा सकेगा।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश