kalsarpa dosh calculator
✕

देश-दुनिया की आज की टॉप 20 खबरें एक नजर में

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (21:18 IST)
1. 2 महाबलियों की मुलाकात
तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दुनिया के 2 महाबलियों की मुलाकात... दक्षिण भारतीय परिधान पहनकर किया मोदी ने शी जिनपिंग का स्वागत... पीएम मोदी ने शी को दिखाए महाबलीपुरम के प्राचीन दर्शनीय स्थल...

2. जिनपिंग का जोरदार स्वागत
चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का परंपरागत तरीके से हुआ स्वागत...दो दिन के भारत दौरे पर आए हैं शी जिनपिंग....चेन्नई से महाबलीपुरम पहुंचे जिनपिंग...

3. जिनपिंग दे रहे इमरान का साथ
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दे रहे हैं पाक पीएम इमरान खान का साथ....कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का बयान...कहा- जिनपिंग से मुलाकात में पीएम मोदी उठाएं मुद्दा....

4. कश्मीर पर भारत का रुख साफ
कश्मीर मामले पर भारत ने साफ किया अपना रुख...महाराष्ट्र में चुनावी रैली में बोले गृहमंत्री अमित शाह...पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दो टूक शब्दों में कश्मीर मामले में हस्तक्षेप नहीं करने की दी थी सलाह...

5. कांग्रेस का संकल्प पत्र जारी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया अपना संकल्प पत्र...किसानों की कर्ज माफी समेत महिलाओं को चूल्हा खर्च के लिए 2 हजार रुपए देने का वादा....300 यूनिट फ्री बिजली का भी वादा....
6. चाको शीला की मौत के लिए जिम्मेदार : संदीप
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान...शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने पीसी चाको को ठहराया अपनी मां की मौत का जिम्मेदार...कहा- पीसी चाको की वजह से दबाव में थीं शीला दीक्षित...

7. हत्या पर सियासत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में संघ कार्यकर्ता की हत्या पर जारी है सियासत...भाजपा नेता मुकुल रॉय ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया हत्या का आरोप....कहा- दो दिनों में राज्य में भाजपा और आरएसएस के 8 कार्यकर्ताओं की हुई हत्या...

8. बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के विरोध में खुलकर सामने आई कांग्रेस....लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की मांग....पश्चिम बंगाल में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन....सूबे की कानून व्यवस्था की स्थिति को बताया चिंताजनक....

9. सिंधिया ने सरकार को घेरा
मध्य प्रदेश अपनों से घिरे मुख्यमंत्री कमलनाथ...सिंधिया ने कर्जमाफी को लेकर उठाए सवाल....कहा किसानों का सिर्फ 50 हजार तक हुआ कर्ज माफ... 2 लाख का कर्ज माफ करने का किया था वादा......शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कसा तंज...आप के लोग ही आपको दिखा रहे हैं आईना...

10. सच्चे गौ भक्त होने का दें सबूत
हाईवे पर हादसों में आवारा गायों की मौत को लेकर दिग्विजय सिंह ने अपनी ही सरकार को घेरा...कहा मुख्यमंत्री तत्काल गौ शालाओं में आवारा गायों को पहुंचाकर सच्चे गौ भक्त होने का दें सबूत...

11. अब शिवराज पर शिकंजा
मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के समय हुए पौधारोपण घोटाले को लेकर ईओडब्ल्यू में दर्ज हुई शिकायत...पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज और पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार समेत कई अफसरों के खिलाफ शिकायत....

12. सड़क पर दौड़ी मौत
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बेकाबू बस ने लोगों को कुचला...7 की मौके पर मौत....योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए दी 2 लाख की आर्थिक सहायता...

13. हड़ताल पर रहे वकील
मध्य प्रदेश में एडोवेकेट प्रोटेक्शन एक्ट और मंदसौर में वकील की हत्या के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील...कोर्ट में नहीं हुआ कामकाज.....प्रोटेक्शन एक्ट तुंरत लागू करने की मांग...

14. सीमा विवाद सुलझाने के लिए शांति का नोबेल
इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को मिला शांति का नोबेल.....पड़ोसी इरीट्रिया के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए मिला नोबेल पुरुस्कार....

15. विराट कोहली ने जड़ा दोहरा शतक
पुणे टेस्ट में कप्तान विराट कोहली ने जड़ा दोहरा शतक.. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ा... टीम इंडिया ने लगाया रनों का पहाड़...

16. फेस्टिव सीजन में भी मंदी
फेस्टिव सीजन में भी ऑटो इंडस्‍ट्री की मंदी बरकरार.... सितंबर में भी लुढ़की कारों की बिक्री...सरकार के इकोनॉमी डोज का भी नहीं दिख रहा असर...

17. गुलाबी ठंड की दस्तक
मध्यप्रदेश में अब विदा होने की राह पर मानसून... गुलाबी ठंड का भी होने लगा अहसास...बदलते मौसम के चलते अस्पतालों में लगा मरीजों का तांता...

18. चिदंबरम के खिलाफ वारंट
दिल्ली की विशेष अदालत ने आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले चिदंबरम के खिलाफ जारी किया वारंट... 14 अक्टूबर को अदालत में पेश होने के दिए निर्देश... ईडी ने की थी पेशी वारंट जारी करने की मांग...

19. 77 के हुए बिग बी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 77 बरस के हो गए... उनके फैंस धूमधाम से मना रहे हैं बर्थडे... बिग बी ने फैंस से कहा अनेक-अनेक धन्यवाद और आप सभी मेरे दिल में रहते हैं...

20. द स्काई इज़ पिंक आज हुई रिलीज़
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म द स्काई इज़ पिंक आज हुई रिलीज... ज्यादातर क्रिटिक्स ने की फिल्म की सराहना, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग रही ठंडी...

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख