Daily Horoscope
✕

देभभर की आज की टॉप 20 खबरें एक नजर में

Updated: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (20:23 IST)
1. 370 के सहारे चुनावी नैया
महाराष्ट्र चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह ने खेला अनुच्छेद 370 का कार्ड....सांगली की चुनावी रैली में बोले...370 हटने के बाद खून की नदियां छोड़ो एक गोली भी नहीं चली......कांग्रेस-एनसीपी पर कसा तंज...राष्ट्रहित से नहीं होगा समझौता

2. देश का विरोध करने पर जेल
जेएनयू के बहाने गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर बोला बड़ा हमला....कहा देश का विरोध करने वालों को होगी जेल....राहुल गांधी को बताया टुकड़े –दुकड़े गैंग का समर्थन करने वाला....

3. पाक की ‘ड्रोन’ वाली साजिश
पंजाब में पाक सीमा से लगे फिरोजपुर में लगातार तीसरे दिन नजर आया पाकिस्तानी ड्रोन...इलाके में हड़कंप का माहौल...तरनतारन में जले हुए ड्रोन के मिलने से हकरत में सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियां....आतंकी हमले को लेकर पहले से ही जारी है अलर्ट...

4. ‘जन्नत’ में पर्यटकों के लिए पाबंदी खत्म
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहले बार हटाई गए ट्रेवल एडवाइजरी..अब बिना रोक टोक के घूम सकेंगे पर्यटक...5 अगस्त को पर्यटकों को कश्मीर घाटी छोड़ने की दी गई थी सलाह...

5. कश्मीर पर चीन को दो टूक
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भारत की दो टूक...कश्मीर को बताया भारत का अंदरूनी मामला....शी जिनपिंग ने पाक पीएम इमरान खान से की मुलाकात....

6. मोदी–जिनपिंग की मुलाकात पर नजर
शुक्रवार को भारत दौरे पर पहुंचेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग...तमिलनाडु के महाबलीपुरम में पीएम मोदी से चीनी राष्ट्रपति की होगी मुलाकात....आतंकवाद, व्यापार समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा...

7. मोदी सरनेम को लेकर लगे मानहानि केस में राहुल पेश
मानहानि केस में सूरत की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी....कहा मुझे चुप करने के लिए किया गया केस.... ट्‍विटर पर लिखा सत्यमेव जयते...

8. पीएमसी खाताधारकों का हंगामा
पीएमसी बैंक खाताधारकों का मुंबई भाजपा दफ्तर के बाहर हंगामा..वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का किया विरोध...वित्त मंत्री का बयान....रिजर्व बैंक देख रहा है पूरा मामला....सरकार का कोई लेना देना नहीं...कैश निकालने को लेकर रिजर्व बैंक से करूंगी बात...

9. चौंकाने वाले होंगे महाराष्ट्र के चुनावी परिणाम
महाराष्ट्र में एनसीपी के कांग्रेस में विलय की खबरों को प्रफुल्ल पटेल ने बताया भ्रामक...कहा विलय का कोई सवाल नहीं...कहा- चौंकाने वाले होंगे महाराष्ट्र के चुनावी परिणाम...

10. रद्द होगी बुद्धिजीवियों के खिलाफ FIR
बिहार में पीएम मोदी को चिट्ठी लिखने के मामले में 49 बुद्धिजीवियों पर दर्ज हई एफआईआर रद्द..जांच में झूठी पाई गई शिकायत...शिकायत करने वाले वकील पर अब दर्ज होगा केस...

11. गौ तस्करों ने मारी गोली
हरियाणा के गुरुगाम में कथित गौ तस्करों ने गौ रक्षक को मारी गोली....हालत गंभीर....आरोपी गौ तस्कर फरार...पुलिस का बयान...गौ तस्करों को रोकने की कोशिश में हुई फायरिंग....

12. बंगाल में संघ कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आरएसएस कार्यकर्ता के परिवार समेत हत्या पर गर्माया सियासी पारा....भाजपा ने ममता सरकार पर उठाए सवाल...बोले कैलाश विजयवर्गीय...ममता राज में क्या हो रहा है...

13. उपचुनाव की जंग
झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत....भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमाया डेरा...कांग्रेस की तरफ से मुख्यंत्री कमलनाथ ने संभाला मोर्चा..

14. कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से शिकायत
मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कमलनाथ सरकार पर हमलावर हुई भाजपा...राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन....मंदसौर में विहिप नेता की हत्या को लेकर सरकार पर साधा निशाना...

15. मंदसौर मर्डर में एक गिरफ्तार
मंदसौर में विहिप नेता की हत्या को लेकर पुलिस की जांच तेज...एक आरोपी को किया गिरफ्तार....हत्या के विरोध में मंदसौर में सड़क पर उतरी भाजपा और अन्य संगठन...कारोबारी रंजिश के चलते गैंगवार में हत्या की आंशका...

16. शुक्रवार को वकीलों की हड़ताल
मध्य प्रदेश में 11 अक्टूबर को वकील रहेंगे हड़ताल पर...प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर हड़ताल का किया एलान....मंदसौर घटना पर जताया दुख...

17. भाजपा चलाएगी हस्ताक्षर अभियान
भोपाल नगर निगम बंटवारे के खिलाफ सड़क पर उतरेगी भाजपा....सरकार के फैसले के विरोध पार्टी चलाएगी हस्ताक्षर अभियान...महापौर के अप्रत्यक्ष चुनाव पर भी भाजपा ने उठाए सवाल...

18. ‘लाल’ हुआ टमाटर
प्याज के बाद अब लोगों के लिए टमाटर की कीमत बनी मुसीबत....दिल्ली, उत्तर प्रदेश समते कई राज्यों में टमाटर के दाम 60 के पास....बारिश के चलते फसल खराब होने के कारण बढ़े हैं भाव...

19. बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे दो टकले
एक ही विषय पर बनी आयुष्मान खुराना की 'बाला' और सनी सिंह की 'उजड़ा चमन' साथ में हो रही हैं रिलीज़... नवम्बर के पहले सप्ताह में रिलीज होने वाली इन दोनों फिल्मों के किरदार समय से पहले बाल झड़ने की समस्या से जूझते आएंगे नजर.. एक ही स्टोरीलाइन पर बनी फिल्मों के बीच होगी रोचक भिड़ंत...

20. काजोल का डिजीटल डेब्यू
काजोल नेटफ्लिक्स की अगली फिल्म ‘त्रिभंगा’ में आएंगी नजर... प्रोड्यूसर हैं अजय देवगन और रेणुका शहाणे होंगी डायरेक्टर... फिल्म की कहानी मुंबई के एक परिवार की तीन जनरेशन पर होगी आधारित... कहानी 1980 से शुरू होकर आज के समय में होगी खत्म...

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख