ramcharitmanas

तंबाकू ने मौत के सिवा कुछ नहीं दिया : हर्षवर्धन

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2015 (20:38 IST)
बेंगलुरु। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने आज कहा कि तंबाकू ने मौत के सिवा कुछ नहीं दिया है। तंबाकू उत्पादों पर चित्रात्मक चेतावनी बढ़ाने के मुद्दे से जुड़े विवाद पर संवाददताओं के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘एक ईएनटी सर्जन होने के नाते मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि तंबाकू मौत की सिवा कुछ नहीं देता।’ 
 
धूम्रपान का कोई असर नहीं होने के बारे में एक संसदीय समिति के भाजपा सदस्यों द्वारा पैदा किए गए विवाद के मद्देनजर उनसे यह पूछा गया था।
 
हषर्वर्धन उस वक्त स्वास्थ्य मंत्री थे जब मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद के पैक पर 85 फीसदी स्थान इसके सेवन से स्वास्थ्य के खतरों की चेतावनी से जुड़े चित्र एवं शब्दों के लिए अनिवार्य किया था।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या हितों का टकराव रखने वाले सदस्यों को समिति में बने रहना चाहिए, उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बिल्कुल स्वभाविक है, हितों का टकराव रखने वाले किसी व्यक्ति को क्यों एक ऐसे विषय पर टिप्पणी करनी चाहिए जो हितों के टकराव के बारे में सवाल खड़े करते हों।’ उन्होंने यहां वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद, नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर यह कहा।
 
सरकार ने कल कहा था कि वह इस मुद्दे पर एक ‘नपा तुला और जिम्मेदार’ फैसला लेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट कर दिया कि इस विषय में सरकार का फैसला किसी व्यक्तिगत विचारों पर आधारित नहीं होगा। (भाषा)
Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत