सम्बंधित जानकारी
- Mamata Banerjee : मैं नहीं दूंगी इस्तीफा, ममता बनर्जी के बयान से बंगाल में भूचाल
- कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, बैलेट बॉक्स से टेम्परिंग का आरोप और आमने-सामने BJP-TMC, EC ने क्या कहा
- बंगाल में EVM की सुरक्षा को लेकर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में टकराव, कोलकाता में स्ट्रांग रूम के बाहर ममता बनर्जी का धरना
- Yogi Adityanath का TMC पर तीखा हमला, बोले- ‘तुष्टिकरण, माफियाराज और कट मनी से जकड़ा बंगाल’
- कोलकाता के कालीघाट मंदिर के बाहर CEC ज्ञानेश कुमार को दिखाए काले झंडे, लगे 'वापस जाओ' के नारे
ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, TMC में बड़ी टूट, 20 सांसद NDA में होंगे शामिल!
Mamata Banerjee TMC crisis: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ताश के पत्तों की तरह बिखरने की कगार पर पहुंच गई है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता और कद्दावर राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि बागी सांसद अलग गुट बना सकते हैं।
इस इस्तीफे के साथ ही टीएमसी में एक बहुत बड़ी बगावत का बिगुल बज गया है, जिसके तहत पार्टी के 20 सांसद ममता का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद इसे विपक्षी खेमे और 'इंडिया' गठबंधन के लिए अब तक का सबसे विनाशकारी झटका माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये सभी बागी सांसद जल्द ही लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर सकते हैं। ALSO READ: ममता बनर्जी को दिल्ली में झटका, राज्यसभा के सांसद का इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
राय का इस्तीफा और बगावत की शुरुआत
तृणमूल कांग्रेस के सबसे अनुभवी और मुखर चेहरों में से एक सुखेंदु शेखर राय के इस्तीफे ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। सूत्रों के मुताबिक, सुखेंदु शेखर राय पिछले काफी समय से पार्टी के भीतर लिए जा रहे कुछ फैसलों और संगठनात्मक बदलावों से असंतुष्ट चल रहे थे। पार्टी छोड़ने के साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। सुखेंदु के इस कदम ने टीएमसी के भीतर सुलग रही असंतोष की आग को पूरी तरह से हवा दे दी है। ALSO READ: ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज
14 सांसदों ने की सुखेंदु से मुलाकात
सुखेंदु शेखर राय के इस्तीफे के तुरंत बाद टीएमसी के 14 सांसदों ने उनसे मुलाकात की है। इस गुप्त बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि यह कोई व्यक्तिगत फैसला नहीं, बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक 'विद्रोह' है। खबर है कि सुखेंदु शेखर राय के नेतृत्व में टीएमसी के कुल 20 सांसद (जिसमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य शामिल हैं) पार्टी से नाता तोड़ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि ये सभी बागी सांसद एनडीए के संपर्क में हैं और बहुत जल्द ही ये सभी एनडीए का दामन थाम लेंगे।
ममता बनर्जी के लिए इसके क्या मायने हैं?
अगर यह टूट आधिकारिक रूप से पूरी हो जाती है, तो संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में टीएमसी काफी कमजोर हो जाएगी। केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में मुखर रहने वाली टीएमसी बैकफुट पर आ जाएगी। हाल ही में 'इंडिया जनबंधन' की बैठक में शामिल हुईं ममता बनर्जी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर यह अपनी साख बचाने की बड़ी लड़ाई बन जाएगी। ALSO READ: बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी
इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी या उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कोलकाता से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। एनडीए खेमे में इस बड़ी टूट को लेकर उत्साह का माहौल है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
