सम्बंधित जानकारी
- जयपुर में चार मंजिला नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, धारा 163 लागू, जयपुर में 24 घंटों के लिए इंटरनेट बंद
- यूपी में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह का एनकाउंटर, 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज
- अमित शाह की फटकार के बाद अहमदाबाद में महामारी रोकने के लिए AMC का मास्टर प्लान: जानें पानी की शिकायतों के लिए क्या बदला?
- LIVE: विपक्षी दलों का दिल्ली में आज महाजुटान, DMK-TMC पर सबकी नजरें
- दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ममता बनर्जी को दिल्ली में झटका, राज्यसभा के सांसद का इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
पश्चिम बंगाल में बुरी तरह से हारने के बाद अब ममता बनर्जी दिल्ली में भी बड़ा झटका लगा है। टीएमसी के राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने सांसद पद के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। रॉय ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के बाद उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया था। बता दें कि इसके पहले कई नेता टीएमसी छोड चुके हैं।
शुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा चेयरमैन यानी उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा की वजह उन्होंने वहां फैले भ्रष्टाचार को बताया।
रॉय ने कहा, 'मैं सरकार से मांग कर रहा हूं पिछले 5 सालों में बंगाल के हर एक कस्बा, मैं जो भ्रष्टाचार हुआ है उसका फॉरेंसिक ऑडिट होना चाहिए' उन्होंने बंगाल में टीएमसी की हार पर कहा कि आरजी कर के मुद्दे को लेकर तो नाराज की थी ही, लेकिन उसके अलावा भी कई सारे मुद्दे थे जिसको लेकर के जनता के दिल में गुस्सा था और वह जब आरजी कर हुआ उसके बाद सामने आया
कोयल मलिक के इस्तीफे की भी खबर : ऐसी खबरें सामने आई थीं कि टीएमसी के दो सांसद राज्यसभा से इस्तीफा दे सकते हैं, जिनमें शुखेंदु शेखर का नाम भी शामिल था। उनके अलावा कोयल मलिक का भी नाम सामने आया था, जिन्हें इसी साल अप्रैल में टीएमसी ने राज्यसभा में भेजा था। हालांकि अब तक कोयल मलिक के इस्तीफा की खबर नहीं है।
शुखेंदु शेखर रॉय साल 2011 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। उसके बाद वो ममता बनर्जी के करीबी बन गए और टीएमसी के हर सुख-दुख में वो पार्टी के साथ खड़े रहे। लेकिन जब ममता बनर्जी की सरकार चली गई और उन सियासी करियर के सबसे बुरे दिन आए तो उन्होंने भी साथ छोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी की तारीफ भी की है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि वो जल्दी ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
Edited By: Naveen R Rangiyal
