biodatamaker
✕

तितली ने मचाई तबाही, जानिए क्या है इसका पाकिस्तानी कनेक्शन...

Updated: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (21:39 IST)
भारत में समुद्री तूफान तितली ने जमकर तबाही मचाई। चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने पांच तटीय जिलों के निचले क्षेत्रों से तीन लाख से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। विस्थापितों के लिए कुल 1,112 राहत शिविर खोले गए हैं। आंध्रप्रदेश में तूफान की वजह से आठ लोगों की मौत हो गई। 
 
भारत में तबाही मचाने वाले इस भयावह तूफान का पाकिस्तान से भी कनेक्शन है। पाकिस्तान ने इस तूफान को तितली नाम दिया है।
 
8 देशों द्वारा दिए गए 32 तूफानों की सूची में भारत द्वारा दिए गए नाम-लहर, मेघ, सागर और वायु हैं। बंगाल की खाड़ी से चले तूफान 'तितली' का नाम पाकिस्तान ने दिया है। पाकिस्तान की ओर से इससे पहले समुद्री तूफानों के नाम वरदा, फानूस, नरगिस, लैला और निलोफर रखे गए थे। इस हिसाब से वरदा के बाद वाले तूफानों के नाम तितली और बुलबुल हैं।
 
यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर इतने भयंकर और तबाही मचाने वाले तूफान का नाम 'तितली' क्यों रखा गया है। 'तितली' तो हमेशा लोगों को खुशी और प्रेम का संदेश देती है, ऐसे में विनाशकारी तूफान का नाम 'तितली' क्यों पड़ा, ये किसी के समझ में नहीं आ रहा है।
 
दरअसल प्रत्‍येक चक्रवात का नाम उस देश का मौसम विभाग तय करता है, जहां से चक्रवात उठता है। अगर कोई भी चक्रवातीय तूफान अटलांटिक महासागर के क्षेत्र में आता है तो इसे 'हरिकेन' कहते हैं, अगर तूफान प्रशांत महासागर के क्षेत्र में आए तो इसे 'टाइफून' और अगर चक्रवातीय तूफान हिंद महासागर के क्षेत्र में आता है तो इसे 'साइक्लोन' कहा जाता है। 
 
दरअसल, प्रत्‍येक चक्रवात का नाम उस देश का मौसम विभाग तय करता है, जहां से चक्रवात उठता है। 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख