Hanuman Chalisa

संपत्ति विवाद में अभिनेता दिलीप कुमार को धमकी, पत्‍नी सायरा ने की पीएम मोदी को शिकायत

Updated: सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (20:22 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि वह संपत्ति विवाद को लेकर मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी से बात करेंगे और उनकी शंकाओं को शांत करेंगे। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कहा, उन्‍हें भोजवानी की ओर से धमकी दी जा रही है। सायरा ने बिल्डर समीर भोजवानी की जेल की रिहाई के बाद संपत्ति मुद्दे पर चर्चा करने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का अनुरोध किया, जो मंगलवार को मुंबई में होंगे।


भोजवानी ने उन दो प्लॉटों पर मालिकाना हक का दावा किया है जिन पर कुमार का बंगला बना हुआ है। 96 वर्षीय अभिनेता का बंगला उपनगर बांद्रा के पाली हिल्स इलाके में स्थित है। प्रधानमंत्री से मिलने के बानो के अनुरोध को कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकांउट से शेयर किया गया है।

ट्वीट में कहा गया है, सायरा बानो खान की ओर से गुजारिश। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भूमाफिया समीर भोजवानी जेल से रिहा हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की ओर से आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पद्म विभूषित के साथ धन और बाहुबल के बल पर विश्वासघात किया गया और उन्हें धमकी दी गई है। मुंबई में आपसे मिलने का अनुरोध करती हूं। बानो ने इस ट्वीट को फडणवीस को टैग किया है।

भोजवानी की रिहाई के बाद स्टार दंपति की ओर से प्रकट की गई आशंका के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, मैं उनसे बात करूंगा और मुद्दे को हल करने की कोशिश करूंगा। दिसंबर 2017 में बानो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि भोजवानी संपत्ति के मामले में उन्हें और कुमार को धमका रहा है और उनका उत्पीड़न कर रहा है। शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने भोजवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया था।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

अगला लेख