dharma sangrah

कोयले से इस तरह बनती है बिजली, भाप से टर्बाइन को घुमाकर पैदा की जाती है विद्युत

Updated: मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (13:12 IST)
वर्तमान में बिजली संकट काफी गहराया हुआ है और इसे दूर करने को लेकर केंद्र राज्य सरकारें अपने तई काफी प्रयास कर रही हैं। दुनियाभर के साथ ही भारत में भी कोयला संकट गहराने लगा है। कई पॉवर प्लांट्स में केवल 3 से 5 दिन का ही कोयले का स्टॉक बचा है और यह आशंका जताई जा रही है कि संकट और भी गहरा सकता है। राजस्थान, तमिलनाडु, झारखंड, बिहार, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने केंद्र सरकार से कोयला संकट की वजह से बिजली उत्पादन में कमी की शिकायतें की है। हालांकि केंद्र सरकार ने कोयले की कमी को दूर करने व और बिजली आपूर्ति सुधारने का वादा किया है।

ALSO READ: एक्सप्लेनर: देश में बिजली संकट के पीछे की पूरी कहानी, 6 प्वाइंट से समझें कोयला संकट का पूरा मामला
 
कोयले से चलने वाले पॉवर प्लांट में कोयले की कमी की खबरों के बीच यह जानकारी होना जरूरी है कि देश में पैदा होने वाली 70 फीसदी बिजली थर्मल पॉवर प्लांट से आती है। कुल पॉवर प्लांट में से 137 पॉवर प्लांट कोयले से चलते हैं। इनमें से 7 अक्टूबर 2021 तक 72 पॉवर प्लांट में 3 दिन का कोयला बचा है। 50 प्लांट्स में 4 दिन से भी कम का कोयला बचा है।

ALSO READ: कोयले की कमी से हाहाकार, क्या त्योहारों से पहले देश की बिजली हो जाएगी गुल? पंजाब, केरल, महाराष्ट्र में 20 थर्मल पॉवर स्टेशन बंद
 
इस तरह बनती है कोयले से बिजली: सबसे पहले खदान से आने वाले कोयले के छोटे-छोटे टुकड़ों को बारीक कर पाउडर के समान पीसा जाता है। इस कोयले का इस्तेमाल बॉयलर में पानी को गर्म करने के लिए किया जाता है। पानी गर्म होने के बाद उच्च दाब की भाप में बदल जाता है जिसका इस्तेमाल टर्बाइन को घुमाने के लिए किया जाता है। ये टर्बाइन भी पानी के टर्बाइन की तरह ही होते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि इन टर्बाइन को घुमाने के लिए भाप का इस्तेमाल होता है। इन टर्बाइन को जनरेटर से कनेक्ट किया जाता है। टर्बाइन के घूमने से जनरेटर में मेग्नेटिक फील्ड प्रोड्यूस होती है और इसी से बिजली बनती है और सभी दूर सप्लाई होती है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख