Hanuman Chalisa

Rajya Sabha: जीएसटी की राशि को लेकर खरगे और सीतारमण के बीच हुई नोंकझोंक

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (17:53 IST)
Kharge and Sitharaman: नए संसद भवन में राज्यसभा (Rajya Sabha) की पहली बैठक के दौरान ही मंगलवार को उस समय नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के बीच तीखी नोंकझोंक हुई, जब खरगे ने दावा किया कि राज्यों को जीएसटी राशि समय से नहीं मिल रही है। इसका प्रतिवाद करते हुए वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि किसी भी राज्‍य की कोई जीएसटी राशि बकाया नहीं है।
 
खरगे ने कहा कि कुछ राज्यों को जीएसटी, मनरेगा, कृषि, सिंचाई सहित विभिन्न कार्यक्रमों की अनुदान राशि समय से नहीं मिलती है। उन्होंने सरकार की नीयत पर सवाल करते हुए कहा कि क्या इससे ऐसे राज्य कमजोर नहीं होंगे? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार सिर्फ लोकतंत्र की बात करती है लेकिन कई राज्यों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को उसने गिरा दिया।
 
वित्तमंत्री सीतारमण ने खरगे का प्रतिवाद करते हुए कहा कि उनका बयान तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उधार लेकर राज्‍यों को जीएसटी का भुगतान किया है और राज्यों को हर बार 1-2 महीने एडवांस में भी जीएसटी का भुगतान किया गया। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी राज्‍य का कोई भी जीएसटी पैसा केंद्र पर बकाया नहीं है।
 
इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने दोनों नेताओं को अपने बयानों को अभिप्रमाणित करने का निर्देश दिया और कहा कि वे आज ही अपने दावों के समर्थन में संबंधित दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

अगला लेख