sundarkand

आतंकियों को दी गई पाक रेंजर्स की पोशाक, आतंकी कर सकते हैं पठानकोट जैसा हमला

Updated: बुधवार, 21 अगस्त 2019 (15:03 IST)
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में अस्थिरता फैलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहा है। सीमा पर अब उसने अपनी सेनाओं के अलावा आतंकियों को रेंजर्स की पोशाक में आगे किया है। खबरों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्‍तानी एजेंसियों के गुप्त प्लान को डिकोड कर पता लगाया है कि पाकिस्‍तानी सेना की शह पर पठानकोट जैसे हमले की साजिश रची जा रही है।

खबरों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्‍तानी एजेंसियों के गुप्त प्लान को डिकोड कर पता लगाया है कि सीमा पर पाकिस्‍तानी सेना के अलावा पाकिस्‍तानी रेंजर्स की आक्रामक गतिविधि देखी गई है, इतना ही नहीं आतंकियों को पाकिस्‍तानी रेंजर्स की पोशाक में आगे किया जा रहा है। साथ ही घुसपैठियों को कश्मीर में प्रवेश कराने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि पाकिस्‍तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी कैंपों की सक्रियता और भारत में हमले की साजिश रच रही पाक एजेंसियों की गतिविधियों पर भारतीय खुफिया एजेंसियों की निगाह है और भारतीय सेना उनकी किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

बारामूला में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर : हाल ही में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर में पहली बार मंगलवार को बारामूला में सुरक्षाबलों की आतंकियों से हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। लेकिन इसी दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ बिलाल भी शहीद हो गए और एसआई अमरदीप परिहार घायल हो गए।

आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों और हथियारबंद आतंकवादियों के बीच मंगलवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ मध्यरात्रि तक चली। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

अगला लेख