kalsarpa dosh calculator
✕

आतंकी मसूद की भारत को गीदड़ भभकी, राम मंदिर बना तो दिल्ली से काबुल तक मचा देंगे तबाही...

Updated: शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (10:47 IST)
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा इन दिनों छाया हुआ है। इसी को लेकर जैश-ए-मुहम्मद सरगना मसूद अजहर ने एक ऑडियो टेप जारी कर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर गीदड़ भभकी दी है। आतंकी ने कहा कि अगर अयोध्या में राम मंदिर बना तो दिल्ली से काबुल तक तबाही मचा दी जाएगी।


अजहर ने 9 मिनट के इस टेप में धमकी देते हुए कहा कि अगर अयोध्या में कथित बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर बनता है, तो दिल्ली से काबुल तक मुस्लिम लड़के बदला लेने को तैयार हैं। उसने कहा कि हम लोग पूरी तरह से तबाही फैलाने के लिए तैयार हैं।

अजहर ने कहा कि अयोध्या में ढांचे को हमारी कमजोरी के कारण तोड़ा गया और वहां पर मंदिर बना लिया गया है। इन दिनों बड़ी संख्या में गैर मुस्लिम वहां जमा हुए हैं और राम मंदिर के निर्माण की मांग कर रहे हैं जबकि मुस्लिम भयभीत हैं। टेप में साथ ही अजहर ने अपील की है कि विवादित जमीन मुस्लिम समुदाय को दे दी जाए। नहीं तो हम कुर्बानी देने को तैयार हैं।

मसूद ने दावा किया कि काबुल और जलालाबाद में भारतीय संस्थानों को जैश ने ही निशाना बनाया था। इतना ही नहीं ऑडियो में अजहर ने करतारपुर कॉरिडोर के बारे में भी टिप्पणी की। उसने पाक सरकार की ओर से भारत को न्योता देने पर नाराजगी जताई। इस टेप में अजहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के खिलाफ भी जहर उगला और कहा कि अयोध्या में हो रही गतिविधि चुनाव के कारण बढ़ी है।

हाईजैक विमान के बदले किया था रिहा : भारत सरकार ने मसूद अजहर को 1999 में एयर इंडिया के हाईजैक विमान को छोड़ने के बदले रिहा किया था। तब से वह भारत में उरी सहित कई हमलों को अंजाम दे चुका है। भारत संयुक्त राष्ट्र से उसे आतंकी घोषित कराने का प्रयास कर रहा है, जिसमें चीन रोड़ा अटका रहा है। अजहर अप्रैल 2016 से ही पाकिस्तान में खुला घूम रहा है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख