dharma sangrah
✕

लखनऊ में आतंकी के मरने पर संशय, मुठभेड़ जारी

Updated: बुधवार, 8 मार्च 2017 (01:39 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में राज्य पुलिस के आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) से मंगलवार को  करीब साढ़े 3 बजे शुरु हुई मुठभेड़ में आतंकी के मरने पर संशय बरकरार रहने के साथ ही देर रात तक (1.30) मुठभेड़ जारी है। 

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने बताया कि आतंकियों से मुठभेड़ अभी जारी है। उन्होंने हाजी कालोनी के एक मकान में दो आतंकियों के छिपे होने की बात कही है। हालांकि इससे पहले कहा गया था कि मकान में सैफुल नाम का एक आतंकी छिपा हुआ था और उसे मार गिराया गया है लेकिन, बाद में कहा गया कि आतंकवादियों की संख्या दो है और उनसे मुठभेड़ चल रही है। 
 
हालांकि, चौधरी ने यह भी बताया कि कमरे में खून फैला हुआ है और दो रिवाल्वर और कुछ विस्फोटक भी देखे गए हैं। इससे लगता है कि मुठभेड़ में आतंकी घायल हुए हैं। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि आतंकी मार दिए गए हैं। मकान के पीछे की दीवाल तोड़ी जा रही है इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से घेर रखा है। 
इन आतंकियों का सम्बंध मध्यप्रदेश में आज हुए एक सवारी गाड़ी  में विस्फोट से जोड़कर देखा जा रहा है। विस्फोट में नौ लोगों के घायल होने की सूचना है। मुठभेड़ की वजह से आस पास के इलाकों में दहशत है। लोगों से घर के अन्दर रहने की हिदायत दी गई है। मुठभेड़ में राज्य पुलिस के कमांडों भी हिस्सा ले रहे हैं।
       
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद से फोन पर बात भी की और राज्य सरकार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मुठभेड़ के मद्देनजर अयोध्या, काशी और मथुरा समेत पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर कडी नजर रखी जा रही थी। 
समूचे प्रदेश में सुरक्षा बल पैनी निगाह रखे है। हाइवे पर चेकिंग तेज कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वाराणसी और गाजीपुर समेत सात जिलों में वोट डाले जाएंगे। इन जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल के आस पास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
        
दूसरी ओर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने ठाकुरगंज क्षेत्र में आतंकी मुठभेड़ के बाद दुबग्गा के चौकी प्रभारी रामाशीष उपाध्याय को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। चौकी प्रभारी पर आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाले किराएदारों का उसने सत्यापन नहीं कराया। आतंकी सैफुल काफी समय से छुपकर किराए के मकान में रह रहा था
    
चौधरी ने कहा कि एक आतंकी का नाम सैफुल बताया जा रहा है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हुई। आतंकियों को जिन्दा पकडने की कोशिश की जा रही है लेकिन, आतंकी पुलिस पर रुक-रुककर फायरिंग कर रहे हैं। आतंकियों को जिन्दा पकड़ने के लिए मिर्ची बम और आंसू गैस के गोले भी दागे गए।
     
आतंकियों के बारे में मध्यप्रदेश पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक घेराबंदी की गई थी। आतंकी एक मकान में छिपे हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अंधेरा होने के दौरान नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं।
 
आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों के तार अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुडे हो सकते हैं। इस बीच, कानपुर से दो और इटावा से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है । एटीएस उनसे पूछताछ कर रही है। कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक जकी अहमद ने बताया कि चमनगंज इलाके से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर एटीएस पूछताछ कर रही है। (वार्ता)
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

अगला लेख