ramcharitmanas
✕

कश्मीर के रामबन में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (13:47 IST)
रामबन/जम्मू। जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर एक गांव के पास शनिवार को सेना और 2 संदिग्ध आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसके बाद इलाके में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया गया

अधिकारियों ने बताया कि एक निजी वाहन चालक ने सेना के त्वरित कार्रवाई दल को रामबन जिले के बटोटे में राजमार्ग पर दो संदिग्धों की मौजूदगी की जानकारी दी।

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे, दो संदिग्धों ने एक वाहन को बटोटे में राजमार्ग पर रोकने की कोशिश की। चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन को रोका नहीं और तुरंत ही नजदीकी सेना की चौकी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई दल ने मिली जानकारी पर तुरंत कदम उठाया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और उसके बाद सुरक्षाबलों के त्वरित कार्रवाई दल पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि सेना के अतिरिक्त जवानों और पुलिसकर्मियों को भी मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है ताकि आंतकवादियों के भागने की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके।

उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। अंतिम खबर मिलने तक तलाश जारी थी। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच फिर से गोलीबारी होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद एहतियाती तौर पर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख