Hanuman Chalisa
✕

बेंगलूर विस्फोट : सिमी पर शक!

Updated: मंगलवार, 30 दिसंबर 2014 (10:47 IST)
बेंगलुरू। शहर में एक रेस्तरां के बाहर आतंकवादी हमले की घटना में प्रतिबंधित संगठन सिमी की संभावित भूमिका पर भी जांचकर्ताओं की नजर है। इस हमले में एक महिला मारी गई थी और तीन अन्य लोग घायल हुए थे। इस बीच सरकार ने विभिन्न स्थानों, विशेषकर भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए कई उपायों को अपनाने का ऐलान किया है।
 
स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के सदस्यों की इस विस्फोट में भूमिका के संबंध में पूछे जाने पर गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ‘इसकी संभावना है।’ आतंकवादी हमले की इस घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और शहर पुलिस द्वारा ‘सभी कोणों’ से की जा रही है।
 
शहर के मुख्य कारोबारी इलाके में रेस्तरां के बाहर बम लगाने वाले व्यक्ति के बारे में सूचना देने वाले को पुलिस ने दस लाख रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की है । नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुटे शहर में इस आतंकी घटना ने पुरानी दुखद यादों को ताजा कर दिया है। करीब एक दशक में देश के आईटी हब कहे जाने वाले इस शहर में इस तरह का यह पांचवां हमला है।
 
जांचकर्ता आईईडी से हुए इस विस्फोट की कड़ियों को जोड़ने में लगे हैं और उधर एनआईए जांच में शहर पुलिस की मदद कर रही है जिसने अपनी टीमों को चेन्नई और पुणे रवाना किया है जहां पूर्व में बम विस्फोट हो चुके हैं।
 
एक उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या ने कहा कि 'सभी कोणों से’ इस विस्फोट की जांच की जा रही है जिसे केंद्र ‘आतंकी हमले’ के तौर पर देख रहा है।
 
सिद्धारमैय्या ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, हाल ही में सिमी से संबंध रखने वाले कुछ लोग मध्यप्रदेश में जेल से भागे हैं और हमें सूचना है कि उन्होंने कर्नाटक का दौरा किया है, इसलिए पुलिस इस कोण से भी जांच कर रही है।
 सिद्धारमैय्या ने बताया कि एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसियां यहां हैं और ‘‘हम उनसे लगातार संपर्क में रहेंगे और जो भी मदद होंगी, मांगेंगे लेकिन जांच हमारी पुलिस द्वारा उनके सहयोग से की जाएगी। (भाषा)
 
 
Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम