Daily Horoscope
✕

भयावह! अमरनाथ यात्रियों पर बड़ा आतंकवादी हमला (देखें फोटो)

Updated: मंगलवार, 11 जुलाई 2017 (13:34 IST)
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बटेंगू में अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार रात हुए आतंकवादी हमले में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। इस हमले के पीछे लश्करे तैयबा का हाथ होने की बात सामने आई है। हमलावर आतंकवादी का नाम अबू इस्माइल बताया जा रहा है। 
 

हमले के दौरान करीब 25 आतंकियों ने बस को घेरकर गोलियां चलाईं। ये बस गुजरात की है और इसका नंबर GJ-9 9976 है। यह भी खबर है कि ये बस श्राइन बोर्ड में भी रजिस्टर्ड नहीं थी। हमले में बस का ड्राइवर सलीम शेख भी घायल हुआ है। 

गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने बस ड्राइवर सलीम शेख की तारीफ की है और कहा कि शेख का नाम वीरता पुरस्कार के लिए भेजेंगे। 
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश नफरत फैलाने वाले इन मंसूबों के आगे कभी नहीं झुकेगा। 

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बारे में फोन कर जानकारी ली।

गृहमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों की सुरक्षा के ठोस इंतजाम करें ताकि भविष्य में ऐसे हमले न हो पाएं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होनी चाहिए। श्रीमती गांधी ने कहा कि सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के भक्तों पर यह हमला पूरी मानवता के खिलाफ अपराध है और इससे पूरा देश स्तब्ध है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को पूरे मामले का तुरंत संज्ञान लेकर अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके साथ ही सभी घायल यात्रियों का पूरी तरह उपचार कराया जाना चाहिए। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने गुलाम नबी आजाद ने इस हमले को कश्मीरियत पर एक दाग करार दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने यह हमला करके कश्मीर, कश्मीरियत तथा कश्मीर के लोगों को बदनाम किया है। सभी कश्मीरी इसकी कड़ी निंदा करते हैं। 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख