Hanuman Chalisa
✕

भारत और अमेरिका करेंगे आतंकवाद का सफाया...

Updated: मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 (18:03 IST)
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका ने आतंकवादियों को शरण देने के लिए पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि दुनिया में कहीं भी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाहों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोनों देश आतंकवाद के सफाए के लिए मिलकर मजबूती से काम करेंगे। 
          
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने आज यहां रक्षा तथा सामरिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया के समक्ष अपने वक्तव्यों में कहा कि दोनों देश आतंकवाद को बड़ी चुनौती तथा खतरे के रूप में देखते हैं और आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों को दुनिया में कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
        
श्रीमती सीतारमण ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि दोनों नेताओं ने सीमा पार से बढ़ते आतंकवाद पर विस्तार से चर्चा की है। इस मुद्दे पर दोनों देशों के रुख में समानता है और दोनों आतंकवाद को एक नीति के रूप में अपनाने वालों से निपटने तथा आतंकवादियों के ढांचों को नेस्तनाबूद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
    
मैटिस ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद को दुनिया के लिए बड़ा खतरा मानते हैं और दुनिया में कहीं भी आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत तथा अमेरिका मिलकर आतंकवाद के सफाए के लिए प्रतिबद्ध हैं। (वार्ता)   

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन, दूल्हे के शाही लुक और इंतजामों ने लूटी महफिल

परिसीमन बिल पर विपक्ष में दरार? सुप्रिया सुले के एक बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, जानें क्या कहा

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

अगला लेख