Hanuman Chalisa
✕

हफीज बना जैश कमांडर, कश्मीर में अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (19:34 IST)
श्रीनगर। जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मुफ्ती वकास की मौत के बाद जैश ने एक नए आतंकी को संगठन का ऑपरेशनल कमांडर नियुक्त किया है। जैश ने पाकिस्तानी आतंकी हफीज उमर को जम्मू कश्मीर में नया कमांडर बनाया है। मुफ्ती वकास को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया गया था। सुंजवां हमले के मास्टरमाइंड आतंकी मुफ्ती वकास उर्फ अरसलान की मुठभेड़ में मौत से हताश जैश-ए-मोहम्मद जल्द ही बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश में जुट गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने भी आतंकी संगठन के मंसूबों का भांपते हुए राज्य में विशेषकर पूरे कश्मीर में अलर्ट जारी किया है।


अधिकारियों के मुताबिक जैश के आतंकी इस समय घाटी में सक्रिय हैं। जैश के आतंकी टारगेट सैट करके आते हैं और हमला करते हैं। इस समय वो घाटी में अपने खोए हुए वजूद को पाने के लिए फिदायीन हमलों को अंजाम दे रहे हैं। गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2017 को पुलवामा के लेथपोरा में सीआरपीएफ शिविर पर और उसके बाद 10 फरवरी 2018 को सुंजवां जम्मू में सैन्य ब्रिगेड पर आत्मघाती हमलों के मास्टर माइंड मुफ्ती वकास को पांच मार्च को पुलिस व सेना ने अवंतीपोरा में मार गिराया था।

अधिकारी कहते हैं कि जैश-ए-मोहम्मद की कमान बेशक हमास नामक एक पाकिस्तानी आतंकी ने कश्मीर में संभाल रखी है, मगर आत्मघाती हमलों की अंतिम रूप रेखा तय करने से लेकर उनमें शामिल होने वाले आतंकियों को तैयार करने का जिम्मा मुफ्ती वकास ही संभाल रहा था। उसने 31 दिसंबर को लेथपोरा सीआरपीएफ कैंप पर आत्मघाती हमले में शामिल स्थानीय आतंकी फरदीन अहमद खांडे को आत्मघाती बनाया था। फरदीन को जैश में नूर मोहम्मद तांत्रे उर्फ नूरा त्राल ने भर्ती किया था। नूरा त्राल 26 दिसंबर को मारा था।

सूत्रों की मानें तो मुफ्ती वकास की मौत के बाद से न सिर्फ कश्मीर में सक्रिय जैश का देशी-विदेशी कैडर का मनोबल गिरा है बल्कि सरहद पार बैठे जैश के सरगना भी परेशान हो चुके हैं। उन्होंने राज्य में मौजूद अपने पाकिस्तानी और कश्मीरी कैडर पर लेथपोरा और पुलवामा जिला पुलिस लाइन पर किए हमलों जैसी किसी बड़ी वारदात दोहराने के लिए लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो सरहद पार बैठे जैश सरगना जम्मू कश्मीर में सक्रिय अपने कैडर को न सिर्फ घाटी के भीतर बल्कि जम्मू संभाग में बड़ा हमला अंजाम देने के लिए उकसा रहे हैं। जैश के निशाने पर उत्तरी कश्मीर में कुछ सैन्य शिविरों के अलावा श्रीनगर में कुछ महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान हैं। सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उसे नए सिरे से चाक चौबंद बनाया है। वादी में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों व उनके ओवरग्राउंड वर्करों को चिह्नित कर उन्हें जिंदा अथवा मुर्दा पकड़ने के लिए सुनियोजित तरीके से अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

दीवाली तक UPI पर नहीं लगेगा MDR, NPCI का बड़ा फैसला

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

अगला लेख