biodatamaker

48 घंटे पहले बना था आतंकी, सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (18:31 IST)
कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक ऐसे आतंकी को मार गिराया, जो 48 घंटे पहले ही आतंकवादी बना था। यह आतंकी युवक बीटेक का छात्र था। दुर्भाग्य से इसने कलम छोड़कर हथियार उठा लिए और अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा। मां और बहन ने भी घर लौटने की गुहार लगाई थी, लेकिन वह नहीं लौटा।


शुक्रवार को सोपोर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी। शुक्रवार सुबह दरसू गांव में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में बीटेक छात्र खुर्शीद अहमद मलिक भी मारा गया, जिसने दो दिन पहले आतंक का रास्ता अपना लिया था। वहीं, दूसरा आतंकी सोपोर का रहने वाला था।

उल्लेखनीय है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने गुरुवार को ही एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी,‍ जिसके अनुसार कश्मीर में अब कोई भी आतंकवादी 2 साल से ज्यादा जिंदा नहीं रह पा रहा है। खुर्शीद का ताजा उदाहरण है, जो 48 घंटे के भीतर ही मारा गया।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को गांव में कुछ आतंकी छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों ने पूरे गांव को घेर लिया। जैसे ही सुरक्षाबलों की तैनाती की भनक आतंकियों को मिली, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं, आतंकियों की मौजूदगी का पता लगते ही सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और उन्हें घेर कर जवाबी कार्रवाई शुरू की।

मां ने कहा था लौट आओ : मारा गया आतंकी खुर्शीद दो दिन पहले अपने घर से गायब हो गया था। जिसके बाद उसके परिवार के लोगों को सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त हुई कि उसने आतंकी संगठन का दामन थाम लिया है। इसके बाद उसकी मां और बहन ने एक वीडियो द्वारा उससे आतंक की राह छोड़ घर वापसी की गुहार लगाई थी। लेकिन वह वहीं लौटा और आतंकी बनने के महज 48 घंटे के अंदर मारा गया।

खुर्शीद पुलवामा के अरवल गांव का रहने वाला था। आतंकियों के खात्मे के बाद इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। दरअसल, गुरुवार रात सेना को इस बात की जानकारी मिली कि दो आतंकी सोपोर के द्रुसु गांव में छिपे हुए हैं। इसके बाद देर रात सेना के अतिरिक्त सुरक्षाबल और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने मिलकर द्रुसु गांव में सर्च ऑपरेशन जारी किया। शुक्रवार सुबह जवानों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने दोनों आतंकियों को मार गिराया।

सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला : दूसरी ओर आतंकवादियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। हमले में सीआरपीएफ का एक अधिकारी और जम्मू कश्मीर पुलिस का एसपीओ घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उग्रवादियों ने ग्रेनेड दागने के साथ ही गोलीबारी भी की।

यह हमला एसबीआई ब्रांच के बाहर सीआरपीएफ पोस्ट पर किया गया। सुरक्षाबलों ने पूर इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि नॉर्थ कश्मीर के सोपोर में सुरक्षबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो उग्रवादी मारे गए हैं जबकि दो जवान घायल हो गए हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

अगला लेख