Daily Horoscope
✕

लखनऊ मुठभेड़ : पूछताछ के लिए जाएगी गुजरात एटीएस की टीम

Updated: बुधवार, 8 मार्च 2017 (18:27 IST)
अहमदाबाद/ राजकोट। गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की एक टीम जल्द ही उत्तरप्रदेश जाकर मंगलवार को वहां एटीएस के साथ मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए 2 संदिग्ध आईएसआईएस आतंकियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाएगी कि उनके तथा हाल में गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के भावनगर और राजकोट से पकड़े गए आईएसआईएस के लिए काम करने वाले 2 भाइयों के बीच कोई संबंध है अथवा नहीं?
गुजरात एटीएस के डीएसपी बीएच चावड़ा ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए यह जानकारी देते हुए बताया कि एक टीम जल्द ही उत्तरप्रदेश जाएगी तथा गुजरात में पिछले दिनों पकड़े गए आईएसआईएस के 2 आतंकियों- वसीम और नईम रामोडिया (जो दोनों सगे भाई हैं) से पूछताछ जारी है। ज्ञातव्य है कि दोनों के पास से बड़ी मात्रा में आतंकी साहित्य, बम बनाने की सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुए थे।
 
लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में 12 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद वहां एक मकान में छुपा आईएसआईएस का आतंकी सैफुल्लाह, जिसके तार मध्यप्रदेश में एक ट्रेन में धमाके से जुड़े थे, मारा गया और इस काम में उसकी मदद करने वाले 2 अन्य इमरान और फैजान पकड़े गए थे। उक्त मकान से 8 हथियार और बड़े पैमाने पर कारतूस, अन्य विस्फोटक, सोना और नकदी बरामद की गई थी।
 
उधर गुजरात में पकड़े गए आईएसआईएस आतंकी बंधु सोशल मीडिया के माध्यम से इस संगठन के प्रति आकर्षित हुए थे। उनके हैंडलर ने उन्हें स्वयं को साबित करने के लिए आतंकी हमले करने के लिए प्रेरित किया था जिस पर उन्हें ऐसे कई असफल प्रयास भी किए थे। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख