dharma sangrah
✕

शौचालयों के नीचे बंकर बना कर छिप रहे हैं आतंकवादी, सेना की ड्रोन से नजर

Updated: रविवार, 27 सितम्बर 2020 (16:18 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बचने के लिए आतंकवादी संगठनों के शौचालयों के नीचे बंकर बना कर उसमें छिपने का एक नया चलन देखने को मिल रहा है। सेना आतंकवादियों के ठिकानों और भूमिगत बंकरों का पता लगाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है।
 
पुलिस और सेना के अधिकारियों का मानना है कि सुरक्षा बलों के साथ हुईं विभिन्न मुठभेड़ में कई आतंकवादियों के मारे जाने के बाद आतंकवादी संगठन और उनसे सहानुभूति रखने वालों पर छिपने के लिए नए ठिकाने ढूंढने का दबाव बढ़ रहा है। इसकी एक वजह यह भी है कि स्थानीय आबादी के साथ रहते हुए आतंकवादियों को बड़ा खतरा महसूस होने लगा है।
 
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि भूमिगत बंकर और अस्थायी गुफा कोई नई बात नहीं है। दक्षिण कश्मीर में ऐसे कई उदाहरण मिले हैं। एक बार तो आतंकवादी एक शौचालय के सेप्टिक टैंक में छिपे हुए थे।
 
इस साल मार्च में अनंतनाग के वटरीगाम इलाके में एक अस्थायी गुफा का पता लगाने वाले सेना के दल के एक अधिकारी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा उन्होंने एक घर के अंदर शौलालय के आसपास सफेद सीमेंट लगा हुआ देखा, जहां आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी।
 
अधिकारी ने मार्च में हुए उस अभियान को याद करते हुए बताया, 'हमें भटकाने के लिए शौचालय की सीट पर मानव मल पड़ा हुआ था, लेकिन टूटी हुई टाइलें और हाल ही में डाले गए सफेद सीमेंट ने यह भेद खोल दिया। हमने शौचालय की खुदाई शुरू की तो नीचे से गोलीबारी हुई। जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी मारे गए।'
 
सैन्य अधिकारियों के अनुसार 2019 में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा-शोपियां सीमा पर लस्सीपुरा इलाके में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली, जब छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए छह बार एक घर की तलाशी ली गई। आखिर में उन्हें ढूंढने के लिए सेप्टिक टैंक की खुदाई की गई।
 
हाल ही में पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) विजय कुमार और उप महानिरीक्षक (दक्षिण) ए के गोयल के साथ मौजूद डीजीपी सिंह ने बताया था, 'हमने विशेष रूप से दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के कई ठिकानों में रसोई, स्नानघर और सभा कक्ष में अस्थायी दीवारें देखी हैं।' (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख