Hanuman Chalisa
✕

पीडीपी विधायक के काफिले पर आतंकी हमला

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (18:04 IST)
श्रीनगर। आतंकियों ने दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम जिला में पीडीपी के विधायक के काफिले पर शनिवार देर शाम हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई तथा एक अन्‍य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। हमले में विधायक बाल-बाल बच गए। हमलावर आतंकियों की तलाश में व्‍याप्‍क तलाशी अभियान छेड़ा गया है।
 
समाचारों के मुताबिक, आतंकियों ने कुलगाम में नंदीमर्ग में डीएच क्रासिंग पर नूराबाद के पीडीपी विधायक अब्‍दुल मजीद पादरू के काफिले पर उस समय घातक हमला बोला जब वे क्षेत्र के दौरे पर थे। हमला इतना अचानक हुआ था कि काफिले के साथ जा रहे सुरक्षार्मियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उनके काफिले के एक वाहन के चालक कांस्‍टेबल खुर्शीद आलम की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। एक अन्‍य पुलिसकर्मी भी हमले में जख्‍मी हुआ है जिसे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जाती है।
 
अधिकारियों के मुताबिक, हमले की खबर मिलते ही अतिरिक्‍त सुरक्षाबल तथा सेना मौके पर पहुंच गई जिसने बाद में पीडीपी के विधायक को सुरक्षित निकाला तथा आतंकियों की तलाश में अभियान छेड़ा गया। समाचार भिजवाए जाने तक हमलावर आतंकी हाथ नहीं आए थे।
 
इस बीच दूसरी ओर ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकवादियों ने शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक दस्ते पर हथगोला फेंककर हमला किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सफाकदल के बरारीपुरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ दस्ते पर हथगोला फेंका हालांकि यह फटा नहीं। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। हथगोले को घटनास्थल से हटाकर निर्जन स्थान पर रखा गया है। इसके कारण यातायात और अन्य गतिविधियां एक घंटे तक बाधित रहीं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू हुआ UCC: विवाह, तलाक और लिव-इन के नियम बदले

तुर्किए से डिपोर्ट हुआ खूंखार ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान बनाकर चला रहा था सिंडिकेट

अगला लेख