sundarkand

कारगिल में तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (00:54 IST)
नई दिल्ली। लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे चले जाने पर यह उत्तर भारत का सबसे सर्द स्थानों में रहा। दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने से करीब 200 उड़ानों में देरी हुई और 11 को रद्द करना पड़ा।
 
 
कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 48 घंटे में जम्मू कश्मीर में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
दिल्ली में पांच डिग्री के साथ मौसम की सबसे सर्द रात रही। सुबह के समय घना कोहरा रहने से दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली में कम से कम 92 ट्रेनें देरी से चलीं, 44 का समय फिर से निर्धारित किया गया और 19 को रद्द करना पड़ा।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि कम से कम 198 उड़ानों में देरी हुई और 11 को रद्द करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान जमाव बिंदु के आसपास रहा।
 
 
हरियाणा में राज्य सरकार ने उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोया हुआ नहीं पाया जाए। हरियाणा के नारनौल और पंजाब के बठिंडा में तापमान क्रमश: 1.5 डिग्री और 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ भी कोहरे की गिरफ्त में रहा।
 
उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी राज्य में छिटपुट स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। राजस्थान में सर्दी का असर जारी है। माउंट आबू में सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया। मैदान में अलवर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना, देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

अगला लेख