kundali milan
✕

तेजस्वी के खिलाफ नीतीश के रुख के साथ है भाजपा : सुशील

Updated: रविवार, 16 जुलाई 2017 (18:04 IST)
पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी  ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे को लेकर सत्तारूढ़ महागठबंधन के बड़े  घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में जारी खींचतान के  बीच रविवार को कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रुख  के साथ है।
 
मोदी ने यहां कहा कि भाजपा उपमुख्यमंत्री यादव के भ्रष्टाचार के खिलाफ कुमार की ओर  से लिए गए स्टैंड के साथ है। कुमार ने भी इसके पहले अनेक मुद्दों पर भाजपा और केंद्र  सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जदयू और राजद के बीच जल्द से जल्द  आर-पार का फैसला होना चाहिए।
 
भाजपा नेता ने कहा कि राजनीति और लठैती का फर्क मिटा चुके राजद अध्यक्ष लालू  प्रसाद यादव को लग रहा है कि उनकी पार्टी के 80 विधायकों की लाठी के बल पर वे  मुख्यमंत्री कुमार को झुका देंगे, वहीं जदयू को भी लग रहा है कि सरकार गिरने के डर से  राजद अध्यक्ष झुक जाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार गिरने से दोनों पक्ष डरे हुए हैं  इसीलिए उनके बीच शह-मात का खेल चल रहा है।
 
मोदी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री यादव के इस्तीफे को लेकर महागठबंधन के दोनों दल राजद  और जदयू के बीच जारी गतिरोध का खामियाजा पूरा बिहार भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि  राज्य में शासन और प्रशासन के सारे काम ठप हैं। (वार्ता)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख