dharma sangrah
✕

विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर तेदेपा का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (17:40 IST)
नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश के लिए विशेष राज्य की दर्जे की मांग को लेकर तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 2.15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। एक बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे आरंभ हुई तो कांग्रेस ने कर्नाटक में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त से जुड़े ऑडियो टेप का मुद्दा उठाया और बाद में सदन से इस मुद्दे पर वॉकआउट भी किया।
 
 
शून्यकाल के बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अंतरिम बजट पर चर्चा को आगे बढ़ाया। चर्चा शुरू होते ही तेदेपा सदस्य आसन के समीप आ गए और नारेबाजी करने लगे, हालांकि अन्नाद्रमुक के एम. तंबिदुरै और कांग्रेस के वीरप्पा मोइली के भाषण के दौरान तेदेपा सदस्य अधिकांश समय शांत खड़े रहे। लेकिन जैसे ही केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जयंत सिन्हा बोलने के लिए खड़े हुए तो तेदेपा सदस्यों ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सुमित्रा महाजन ने करीब 1.45 बजे सदन की कार्यवाही दोपहर 2.15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
 
इससे पहले सोमवार को प्रश्नकाल आरंभ होने के साथ ही कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने कर्नाटक ऑडियो टेप का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि वहां उनकी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि वे प्रश्नकाल के बाद अपने मुद्दे उठाएं और उन्होंने प्रश्नकाल आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। इस दौरान भाजपा के सदस्यों ने कांग्रेस सदस्यों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
 
तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने भी अपने एक विधायक की कथित हत्या का मुद्दा उठाया और नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए। तेदेपा के सदस्य भी आंध्रप्रदेश के लिए विशेष राज्य की दर्जे की मांग को लेकर आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। सदन में शोर-शराबे के बीच ही मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण के विषय से जुड़े कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
 
अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाने को कहा, लेकिन हंगामा नहीं थमा जिसके बाद उन्होंने करीब 11.10 बजे सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, राजनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख