ramcharitmanas
✕

राकांपा में 19 साल रहने के बाद कांग्रेस में लौटे तारिक अनवर

Updated: रविवार, 28 अक्टूबर 2018 (00:12 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में लगभग 2 दशक गुजारने के बाद 1 महीने पहले पार्टी का दामन छोड़ने वाले तारिक अनवर अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में शनिवार को वापस लौट आए। अनवर, सोनिया गांधी के विदेशी मूल की होने के मुद्दे पर पार्टी छोड़कर गए थे। उस दौरान शरद पवार और दिवंगत नेता पीए संगमा ने भी पार्टी का साथ छोड़ा था।
 
 
लोकसभा के 5 बार और राज्यसभा के 2 बार सदस्य रहे अनवर ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को तुगलक लेन स्थित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर उनसे भेंट की। राहुल ने उनकी पार्टी में फिर से उनका स्वागत किया।
 
संवाददाता सम्मेलन में अनवर ने कहा कि ऐसे वक्त में जब देश संवेदनशील परिस्थितियों से दो-चार हो रहा है, कांग्रेस को मजबूत बनाना जरूरी है, क्योंकि यदि देश में कोई विकल्प है तो वह कांग्रेस है। मौके पर मौजूद अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव अशोक गहलोत ने किन्हीं कारणों से कांग्रेस का साथ छोड़ चुके लोगों से अपील की कि वे पार्टी में वापस लौटें और फासीवादी ताकतों के सत्ता में होने के कारण देश के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों से लड़ें।
 
यह पूछने पर कि क्या उनकी अपील राकांपा प्रमुख पवार के लिए भी है? गहलोत ने कहा कि यह संदेश उन सभी के लिए है, जो कांग्रेस के सिद्धांतों और नीतियों में विश्वास रखते हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख