dharma sangrah
✕

तन्मय भट्‍ट की मानसिकता ही गंदी है

Updated: मंगलवार, 31 मई 2016 (19:12 IST)
कॉमेडी, हास्य और व्यंग्‍य की क्या यही परिभाषा है कि दूसरों को गाली दी जाए, अपमानित किया जाए? बेशक आज टीवी उस दौर से गुज़र रहा है जिसमें हास्य और व्यंंग्‍य का अर्थ अश्लीलता और अपशब्द ही समझ लिया गया है। तन्मय भट्‍ट की ऑल इंडिया बक...इसी का नतीजा है। 
 
तन्मय बॉलीवुड के बड़े नाम करण जौहर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ AIB करके कानून के शिकंजे में पहले से ही थे और अब उन्होंने सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर की फर्जी बातचीत में अश्लीलता परोसकर एक बार फिर इस बहस को जन्म दे दिया हैै कि क्या दूसरों को हंसाने के मायने यही हैं कि लोगों को अपशब्द कहे जाएं? क्या आज के दौर में हास्य का स्तर यही रह गया है? 
जो लोग तन्मय को जानते हैं, उन्हें तन्मय के इस नए वीडियो पर हैरानी नहीं हुई होगी, क्योंकि खुद को लेखक, निर्माता, कलाकार और स्टैंडअप कॉमेडियन कहने वाले तन्मय की पहचान फूहड़, अश्लील और गाली-गलोच करने वाले व्यक्ति की है।
 
तन्मय अपनी बेतुकी बातों के लिए ही जाने जाते हैं। एक वेबसाइट के अनुसार, तन्मय ने महिलाओं के विरुद्ध कई बार अपमानजनक बातें कही हैं।
 
उत्तर-पूर्व की लड़कियों को चिंकी कहने वाले इस फूडड़ तथाकथित कॉमेडियन की मानसिकता ही गंदी है, तभी तो समय-समय पर इनकी निचली स्तर की सोच का सबूत सामने आ ही जाता है। 
 
तन्मय की सोशल मीडिया प्रोफाइल देखने से आपको उनकी सोच का अंदाज़ा हो ही जाता है। मदर्स डे सभी के लिए एक भावनात्मक दिन है, जब हम अपनी मां को याद करते हैं, लेकिन तन्मय को इसमें भी मजाक सूझता है और वे गाय का फोटो पोस्ट करके उसमें भी व्यंग्‍य परोस देतेे हैं।   
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख