dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, संरा में भारत के दूत अकबरुद्दीन का अकाउंट हैक

Updated: रविवार, 14 जनवरी 2018 (11:58 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र (संरा) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन का अकांउट हैक होने का मामला सामने आया है।
 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हैकरों ने उनके ट्विटर अकाउंट पर रविवार तड़के पाकिस्तान के झंडे और वहां के राष्ट्रपति ममनून हुसैन की तस्वीर पोस्ट कर दी, इसके साथ ही उनके आधिकारिक अकाउंट को चिन्हित करने वाला नीला निशान भी गायब कर दिया।
 
हैकरों ने इसके साथ ही उनके अकाउंट पर तुर्की भाषा में कुछ ट्विटर संदेश भी लिखा। हालांकि कुछ समय बाद ये तस्वीरें हटा दी गई हैं और ट्वीट भी मिटा दिया गया। ऐसा समझा जा रहा है कि यह हरकत किसी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन की है, जो भारत पर साइबर हमले की फिराक में रहते हैं।
 
गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2016 में देश में कुल 199 सरकारी वेबसाइटें हैक की गईं। वर्ष 2013 से लेकर 2016 के बीच अब तक देश में 700 से अधिक सरकारी वेबसाइटों की हैंकिंग हो चुकी है। पिछले साल जनवरी में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की वेबसाइट हैक कर ली गई थी हालांकि सुरक्षा को गंभीर खतरा देखते हुए कम्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम ने तुंरत ही वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया था। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख