shradh paksha
✕

सोशल मीडिया के निशाने पर अभिनेत्री, ‘अरेस्‍ट स्‍वरा भास्‍कर’ और ‘मर्डरर स्‍वरा भास्‍कर’ ट्रेंडिंग में

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (14:43 IST)
दिल्‍ली में हुए दंगे के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियां आ रही हैं। दिल्‍ली की इस हिंसा की जमकर आलोचना हो रही है। इस हिंसा से पहले दिए गए भड़काऊ बयानों और राष्‍ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वालों के साथ खड़े होने वालों को भी जमकर लताड़ा जा रहा है।

एक बार फिर से स्‍वरा भास्‍कर सोशल मीडिया के निशाने पर आ गई है। ट्विटर पर स्‍वरा भास्‍कर को गिरफ्तार करने की मांग चल रही है, इसे लेकर ‘अरेस्‍ट स्‍वरा भास्‍कर’ कर रहा है। इस ट्रेंड में टैग कर के हजारों ट्वीट किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ‘स्‍वरा भास्‍कर मर्डरर’ नाम से भी एक ट्रेंड चल रहा है।

यूजर्स ने स्‍वरा के स्‍पीच के वीडियो और फोटो पोस्‍ट किए है। शरजील इमाम के साथ खड़ी स्‍वरा भास्‍कर एनआरसी और सीएए पर भड़काऊ भाषण दे रही है। वो देश के संविधान और न्‍याय व्‍यवस्‍था में विश्‍वास नहीं होने की बात कर रही है।

स्‍वरा भास्‍कर एक वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि इस देश में निहत्‍थे मुसलमानों पर वॉर करते हैं, उनकी प्रापर्टी डिस्‍ट्रॉय करते हैं, गालियां देते हैं, उनके घरों में घुसते हैं।

इसी तरह स्‍वरा भास्‍कर के और भी वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। लोग उन्‍हें दिल्‍ली के दंगों के लिए उतना ही जिम्‍मेदार बता रहे हैं, जितना भड़काऊ भाषण देने वाले अन्‍य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को बताया जा रहा है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख