dharma sangrah
✕

एनआरसी पर बहस कर रही स्‍वरा भास्‍कर को सोशल मीडिया ने क्‍यों कर दिया ट्रोल?

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (20:56 IST)
सीएए और एनआरसी को लेकर एक न्‍यूज चैनल पर परिचर्चा चल रही थी। कार्यक्रम का नाम था हिंदुस्‍तान शिखर समागम। इस आयोजन में अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर भी भाग ले रही थी, वो न्‍यूज एंकर रुबिका लियाकत से एनआरसी पर बहस कर रही थी, लेकिन इसी दौरान वो कुछ ऐसा बोल गई कि कुछ ही देर में ट्विटर पर ट्रोल हो गई।

जैसे ही यूजर्स को पता चला कि स्‍वरा ने बोलने में गलती कर दी है, वे ट्रोल्‍स के निशाने पर आ गई और हैशटैग स्‍वरा भास्‍कर ट्रेंड करने लगा।

दरअसल, स्‍वरा एनआरसी के विरोध के अपने तर्क बता रही थी, रुबिका लियाकत ने जवाब दिया कि साल 2010 में भी एनआरसी को लेकर चर्चा हुई थी, उस समय आपने इसका विरोध क्‍यों नहीं किया। इस बार एनआरसी का विरोध वे प्रधानमंत्री मोदी के कारण कर रही है।

इसके जवाब में स्‍वरा ने कहा कि साल 2010 में 15 साल की थी। बस इसी बात पर सोशल मीडिया ने उन्‍हें घेरकर अपना टारगेट बना लिया। उन्‍होंने तुरंत स्‍वरा के जन्‍म के साल की जानकारी निकाली और ट्रोलकर दिया

दरअसल, स्‍वरा भास्‍कर का जन्‍म 9 अप्रैल 1988 को हुआ था। फिलहाल वे 31 साल की है। इसी तरह साल 2010 में उनकी उम्र 21 साल थी। लेकिन बहस के दौरान 2010 में उन्‍होंने खुद को 15 साल का बता दिया। बस, फिर क्‍या था सोशल मीडिया ने उन्‍हें घेर लिया।

ट्विटर पर अब जमकर उनका मजाक बनाया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि जो यह नहीं बता सकती कि साल 2010 में वो कितने साल की थी, वो एनआरसी और सीएए पर बहस कर रही है। यूजर्स उनका मजाक बनाकर जमकर उनके मीम्‍स बना रहे हैं।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख