Daily Horoscope
✕

स्वामी का अरविंद सुब्रमण्यम पर हमला, सामने लाए मोदी पर दिया बयान...

Updated: गुरुवार, 23 जून 2016 (11:18 IST)
नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम को हटाने की मांग की है। स्वामी अब अरविंद सुब्रमण्यन का वो बयान सामने लेकर आए हैं जो उन्होंने 2013 में मोदी के खिलाफ दिया था।
 
स्वामी ने अरविंद सुब्रमण्यम पर हमला जारी रखते हुए ट्वीट किया, 'केंद्र सरकार ये कहती है कि वह अरविंद सुब्रमण्यम के बारे में सब जानते हैं, लेकिन फिर भी वह उनके लिए काफी महत्व रखते हैं तो फिर मैं उनके निलंबन की मांग छोड़ दूंगा।' उन्होंने ये भी कहा है कि एक राष्ट्रवादी होने के नाते मैं इस बात से आहत हूं कि भारत सरकार का कोई व्यक्ति अमेरिकी कांग्रेस से अनुरोध करेगा कि वह भारत को ठीक करे।

उन्होंने कहा कि इस मामले में वह पार्टी की तरफ से नहीं बोल रहे हैं। पार्टी और सरकार द्वारा मुख्य आर्थिक सलाहकार पर उनकी अलोचना से दूरी बनाए जाने के बाद उन्होंने यह बात कही। 
 
सुब्रमण्यम स्वामी ने अरविंद सुब्रमण्यन को हटाने की मांग के पीछे ट्विटर पर कई दलीलें दी हैं। उल्लेखनीय है कि अरविंद को मोदी सरकार ने ही देश का मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया था।
 
स्वामी का कहना है कि हाल ही में अरविंद सुब्रमण्यन ने देश की पेटेंट नीति का विरोध किया था। स्वामी ने ये भी आरोप लगाया कि 2013 में केंद्र में मोदी सरकार आने से पहले अरविंद ने स्थानीय दवा उद्योग के हित में अमेरिकी कांग्रेस से भारत के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। 
 
इसके अलावा उन्होंने स्वामी पर यह भी आरोप लगाया कि जीएसटी पर अड़ियल रूख अपनाने के लिए भी कांग्रेस को अरविंद ने ही प्रोत्साहित किया।
अगले पन्ने पर... मोदी पर क्या बोले थे अरविंद सुब्रमण्यन...

3 मार्च 2013 को अरविंद सुब्रमण्यन ने बिजनेस स्टैंडर्ड में लेख लिखा था जिसमें राज्य के टैक्स कलेक्शन और सामाजिक सुधार के आधार पर मोदी को एक औसत मुख्यमंत्री बताया गया था।
 
स्वामी ने आगे लिखा है कि अगर सरकार ये कहती है वो अरविंद सुब्रमण्यन के बारे में सब जानती है लेकिन बावजूद इसके वो उन्हें काम का आदमी मानती है तो मैं उस सच्चाई के सामने आने का इंतजार करूंगा।
 
सुब्रमण्यम स्वामी ने ये भी आरोप लगाया है कि अरविंद ने 13 मार्च 2013 को अमेरिकी कांग्रेस से कहा था कि भारतीय कंपनियों और निर्यातकों के साथ भेदभाव भारत पर झुकने का दबाव डालेगा।
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख