Daily Horoscope
✕

ISI को देता था प्रतिष्ठित संस्थानों की जानकारी, संदिग्ध जासूस गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (19:14 IST)
बेंगलुरु। राजस्थान के एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटरसर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) में अपने आकाओं के साथ बेंगलुरु के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और विवरण साझा कर रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जितेंद्र सिंह को दक्षिणी कमान सैन्य खुफिया, बेंगलुरु और बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा के संयुक्त अभियान में रविवार को शहर के कॉटनपेट के जॉली मोहल्ला से हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला संदिग्ध बेंगलुरु में कपड़ा विक्रेता का काम करता था।

उन्होंने बताया कि वह अपने पाकिस्तान स्थित आकाओं (आईएसआई) के संपर्क में था। वह उन्हें मैसेज भेजता था, ऑडियो और वीडियो कॉल करता था। उसने अपने सीमा पार के आकाओं के कहने पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और विवरण साझा किए थे और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सेना की चौकियों की टोह ली थी।

पुलिस को उसके कब्जे से कैप्टन की वर्दी मिली, जिसका इस्तेमाल उसने इन कार्यों को अंजाम देने के लिए खुद को एक सेना अधिकारी के रूप में पेश करने के लिए किया था। उसने बाड़मेर सैन्य स्टेशन की तस्वीरें प्रदान की थीं और सीमा पार अपने आकाओं को उस क्षेत्र से सैन्य वाहनों की आवाजाही की सूचना दी थी।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख