biodatamaker
✕

पीएम मोदी के रैली स्थल से 7 किमी दूर रहस्यमयी धमाका

Updated: रविवार, 24 अप्रैल 2022 (10:43 IST)
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से ठीक पहले रैली वाली जगह से सात से आठ किलोमीटर दूर एक संदिग्ध धमाके की हुआ है। शनिवार को भी रैली स्थल से 7 किमी दूर दूसरी ओर दो संदिग्ध देखे गए थे जो अभी तक पकड़ में नहीं आये हैं।
 
धमाका जम्मू के बिश्नाह के ललियाना गांव में सुबह साढ़े चार बजे एक खेत में हुआ है। बताया जा रहा है कि धमाके वाली जगह पर तीन से चार फुट का गढ़ा बन गया है। यह धमाका खुले खेत मे हुआ है जिससे किसी को नुकसान की कोई खबर नही है। हालांकि गाँववालो का दावा है कि उनके घरों के शीशे चटक गए हैं।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तड़के करीब 4:25 बजे बिश्नाह के ललियान गांव के पास एक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। पुलिस दल अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंच गया है।

यह विस्फोट एक खुले मैदान में हुआ। पुलिस को शक है कि यहां बिजली गिरी है या जमीन से कोई उल्का पिंड टकराया है। जांच शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू हुआ UCC: विवाह, तलाक और लिव-इन के नियम बदले

तुर्किए से डिपोर्ट हुआ खूंखार ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान बनाकर चला रहा था सिंडिकेट

अगला लेख