dharma sangrah
✕

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Updated: बुधवार, 7 अगस्त 2019 (12:36 IST)
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 67 वर्ष की थीं। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को गंभीर हालत में रात 9 बजकर 35 मिनट पर एम्स में भर्ती कराया गया था। सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे लोधी रोड शवदाहगृह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

- सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर नेताओं और लोगों का तांता लगा हुआ है। अब से कुछ देर बाद उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा, जहां लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे। 3 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
- सुषमा स्वराज को याद करते हुए भावुक हो गईं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन। महाजन ने कहा कि उम्र में मुझसे छोटी थीं, लेकिन मैंने सुषमाजी से कई बातें सीखीं।
- राज्यसभा में 1 मिनट का मौन रखकर सांसदों ने दी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि। सभापति वैकेंया नायडू ने कहा कि सुषमा स्वराज के योगदान को याद रखा जाएगा। 
- गृहमंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
- राहुल गांधी सुषमा स्वराज के घर पहुंचे और सुषमा स्वराज की पार्थिव देह को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
- लालकृष्ण आडवाणी ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि। उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी साथ थीं। श्रद्धांजलि देने के बाद परिजनों से मिलते हुए लालकृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी आंखों में आंसू आ गए।

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि। परिजनों पर मिलने पर हुए भावुक। 
- उपराष्ट्रपति ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुषमा स्वराज को घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
- योगगुरु बाबा रामदेव ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। 
- भाजपा सांसद हेमामालिनी ने दी श्रद्धांजलि। 
- दिल्ली की सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।
- पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज सुबह से ही राजनीतिक दलों के नेताओं और उनके प्रशंसकों का तांता लगा हुआ है। 
- बिहार से सांसद रमादेवी ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। वे सुषमा स्वराज को याद करते हुए बेहद भावुक हो गईं।
- बसपा प्रमुख मायावती ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।
- 3 बजे लोधी रोड स्थित शवदाहगृह पर राजकीय सम्मान के साथ सुषमा स्वराज की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार ‍किया जाएगा।
- पार्टी कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 2.30 बजे तक पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
- जंतर-मंतर स्थित उनके निवास पर सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

'नजर हटी, दुर्घटना घटी': वाराणसी MLC चुनाव में रिकाउंटिंग के बीच अखिलेश यादव ने क्यों कही यह बात?

Top News 29 October: MLC चुनाव में भाजपा को 28 में से 13 सीटें, दिल्ली की हवा खराब

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

अगला लेख