dharma sangrah
✕

भाजपा को झटका, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नहीं लड़ेंगी अगला लोकसभा चुनाव

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (15:26 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के विदिशा से सांसद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को इंदौर में कहा कि वे अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। सुषमा की गिनती भाजपा की कद्दावर और तेजतर्रार नेता के रूप में होती है। 66 वर्षीय सुषमा ने कहा कि मैंने चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी को ही लेना है।

गौरतलब है कि सुषमा स्वराज का वर्ष 2016 में 10 दिसंबर को राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 50 डॉक्टरों के एक दल द्वारा किडनी प्रत्यारोपण किया गया था। सुषमा की मोदी सरकार के लोकप्रिय मंत्रियों में गिनती है। वे विदेशों में रह रहे भारतीयों की मदद एक ट्‍वीट पर करती हैं।

यदि सुषमा अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ती हैं तो यह भाजपा के लिए बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि वे अच्छी नेता होने के साथ ही अच्छी वक्ता भी हैं, जो विभिन्न मंचों से सरकार और पार्टी की बात को बखूबी रखती हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख