Narak Chaturdashi
✕

पासपोर्ट विवाद में ट्रोल होने के बाद सुषमा स्वराज ने दिया खास अंदाज में जवाब, कांग्रेस ने किया समर्थन

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (09:32 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अलग-अलग धर्म के दंपति को पासपोर्ट देने के उनके फैसले पर सवाल उठाने वालों को खास अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने खास तौर पर ट्विटर पर इस पूरी घटना को ट्रोल करने वालों पर हमला बोला है।
 
 
सुषमा स्वराज ने इस पूरे विवाद को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वह 17 से 23 जून 2018 तक देश से बाहर थीं। मुझे नहीं पता कि मेरी गैर-मौजूदगी में यहां क्या हुआ। हालांकि मुझे इस दौरान कई ट्वीट से सम्मानित किया गया। मैं आपसे वह ट्वीट साझा कर रही हूं। क्योंकि मैंने उन्हें पसंद किया है।
 
 
गौरतलब है कि विदेश मंत्री एक आधिकारिक दौर पर इटली, फ्रांस, बेल्जियम और यूरोपियन यूनियन गई थीं।
 
 
उल्लेखनीय है‍ कि पिछले सप्ताह के शुरू में नोएडा के एक जोड़े ने आरोप लगाया कि क्योंकि वह शादी के बाद भी अलग-अलग धर्म को मानते हैं इसलिए उन्हें पासपोर्ट ऑफिस द्वारा पासपोर्ट जारी नहीं किया जा रहा है साथ ही उन्हें तंग भी किया जा रहा है। इस मामले में दंपति ने विदेश मंत्रालय से मदद मांगी थी। दंपति का आरोप था कि पासपोर्ट ऑफिस में पीड़ित महिला से अपना धर्म बदलने को कहा गया था।
 
 
तानवी सेठ और अनस सिद्दिकी ने 2007 में शादी की थी और इसके बाद उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला था। उनकी एक सात साल की बेटी भी है। तानवी के पति सिद्दिकी ने बताया कि पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारी ने उनसे अपना नाम और धर्म बदलने को कहा था। अधिकारी के अनुसार हममें से किसी एक को अपना नाम और धर्म बदलना होगा।
 
 
हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी का तबादला कर दिया गया था। अधिकारी के तबादले के बाद कुछ लोगों ने विदेश मंत्रालय के इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे। लोगों का कहना था कि अधिकारी सिर्फ अपना काम कर रहा था। कई लोगों ने विदेश मंत्रालय के इस फैसले को लेकर कई तरह के ट्वीट भी किए। विदेश मंत्री ने उनमें से कुछ ट्वीट साझा किए हैं। उनमें से एक ट्वीट में कहा गया है कि पक्षपातपूर्ण फैसला # मैं विकास मिश्र का समर्थन करता हूं। मैडम आप पर शर्म आती है- क्या यह आपकी इस्लामी किडनी का असर है।
 
हालांकि कई लोगों ने विदेश मंत्रालय के उस फैसला का समर्थन भी किया। कई लोगों लिखा कि सुषमा स्वराज जाति और धर्म से ऊपर उठकर पहले भी कई बार कइयों की मदद कर चुकी हैं इसमें कुछ भी गलत नहीं है। 
 
 
विदेश मंत्री ने इन अप्रिय बातों को बहादुरी से स्वीकार किया और उनमें से कुछ ट्वीट को रिट्वीट किया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि ट्वीट कर विदेश मंत्री को अपशब्द बोलने वालों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई की या नहीं।
 
 
इन सब के बीच प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सुषमा स्वराज के इस फैसले का समर्थन किया और ट्रोल्स के खिलाफ उनकी प्रतिक्रिया की भी सराहना की। (एजेंसी)
 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित

'मैं राजनीति का कर्ज सूद समेत वापस करूंगा...': चुनाव जीतते ही किस पर भड़के JDU MLC नीरज कुमार?

हूती हमले के बाद सऊदी अरब में फंसे मध्य प्रदेश के यात्री, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

'पुलिस और लाठियों से घबराने की जरूरत नहीं...': रामलीला मैदान मार्च से पहले राहुल गांधी का संदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उठाया नक्सल प्रभावित रहे इलाकों का बीड़ा, डेवलपमेंट से जुड़ेंगे यहां के 100 गांव

अगला लेख