dharma sangrah

इराक में भारतीयों की मौत, सुषमा स्वराज की मुश्किल बढ़ी

Updated: गुरुवार, 22 मार्च 2018 (14:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को फिर आरोप लगाया कि विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने इराक के मोसुल में 39 भारतीयों की हत्या के मामले में संसद एवं देश को गुमराह किया है। इसलिए पार्टी उनके खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रतापसिंह बाजवा, अम्बिका सोनी तथा शमशेरसिंह डुल्लो ने संसद भवन परिसर में कहा कि विदेशमंत्री ने चार साल तक आतंकवादी संगठन आईएस द्वारा बंधक बनाए गए भारतीयों के बारे में सही सूचना नहीं दी और संसद तथा पीड़ित परिवारों के सदस्यों को गुमराह किया है इसलिए स्वराज के खिलाफ पहले राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जाएगा।
 
बाजवा ने कहा कि सरकार ने इस मामले में बहुत असंवेदनशील भूमिका निभाई है। विदेशमंत्री ने हर बार कहा कि सभी भारतीय जीवित हैं। यहां तक दावा किया गया कि उनको भोजन जैसी आवश्यक सामग्री मिल रही है। राज्यसभा में विदेश मंत्री के सभी 39 भारतीयों के मारे जाने की सूचना देने के बाद उन परिवारों को बहुत पीड़ा हुई जो चार साल से अपनों के लौटने का इंतजार कर रहे थे।
 
उन्होंने बंधक बनाए गए भारतीयों की हत्या के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आतंकवादियों ने अन्य देशों के नागरिकों का भी अपहरण किया था, लेकिन कई देशों की सरकारों ने अपने लोगों को बचाया है। हमारी सरकार ने इस मामले में देश को गुमराह किया है। (वार्ता)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख